Bhopal News: होटल मालिक से विवाद में हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा

Share

Bhopal News: बाहर आने पर चाकू अड़ाकर आरोपी ने धमकाया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। होटल मालिक का बिल भुगतान को लेकर एक ग्राहक से विवाद हो गया। तभी दूसरे ग्राहक ने होटल मालिक का पक्ष लेते हुए हस्तक्षेप किया। यह बात पहले ग्राहक को नागवारा गुजरी। वह होटल मालिक को छोड़ हस्तक्षेप करने वाले व्यक्ति पर चाकू लेकर टूट पड़ा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित व्यक्ति शराब पीने के बाद होटल में खाना खाने पहुंचा था।

यह बोलकर चाकू लेकर लपका आरोपी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 23 दिसंबर की दोपहर तीन बजे हुई थी। जिसकी शिकायत अशोक सिंह (Ashok Singh) पिता बृजनंदन सिंह उम्र 49 साल ने दर्ज कराई है। वह कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना क्षेत्र के कटारा वीलेज में रहता है। अशोक सिंह किसानी का काम करता है। वह थाने में बेटे और साले के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था। पुलिस ने 274/23 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। अशोक सिंह शराब पीने के बाद होटल में खाना खाने गया था। होटल में आरोपी शंभू था उसका विवाद मालिक से हो रहा था। विवाद लेन—देन को लेकर चल रहा था। तब अशोक सिंह ने होटल मालिक का पक्ष ले लिया। इसके बाद वह जब होटल से बाहर निकला तो शंभू ने उसे रोक लिया। वह उसको चाकू निकालकर उसके बारे में न जानते हुए धमकाने लगा। लोगों ने उसे बचाया और फिर मामला थाने पहुंचा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार युवकों ने लगाई पिटाई 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!