Bhopal News: भाई की हत्या से नाराज होकर लगा दी थी आग

Share

Bhopal News: एक पखवाड़े पहले शाहपुरा इलाके में हुई थी निर्मम हत्या, आरोपी के घर को बहन ने जलाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आगजनी के एक मामले में जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के शाहपुरा इलाके में हुई थी। आगजनी के इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। दरअसल, आगजनी के पीछे वजह उस वक्त पता नहीं चल रही थी। यह पूरा मामला एक व्यक्ति की हत्या से जुड़ा था। जिसमें आगजनी करने वाली आरोपी महिला का भाई उसमें मारा गया था।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

शाहपुरा पुलिस के अनुसार 21—22 जून की रात लगभग पौने एक बजे 350/22 धारा 436 (आगजनी) का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 4 जून की अपरान्ह लगभग चार बजे हुई थी। घटनास्थल बावडिया इलाके के नजदीक झुग्गी बस्ती थी। आग जयशंकर रैकवार (Jaishankar Raikwar), कृष्णा उर्फ हर्ष, उमा, यशु और अन्नू के घर लगी थी। यह सभी 4 जून को हुई सरवन बैरागी (Sarvan Bairagi) की हत्या के मामले में आरोपी थे। सरवन बैरागी की बहन उर्मिला बैरागी (Urmila Bairagi) बर्रई इलाके में रहती है। यह जानकारी उसको लगी तो वह भी मौके पर पहुंची थी। उस वक्त जख्मी सरवन बैरागी को अस्पताल ले जाया गया था। वहीं आरोपियों ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। उनका मकान सूना था। यह देखकर उर्मिला बैरागी ने आरोपियों के मकान में मिट्टी का तेल डालकर उसको जला दिया था।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: वृद्धा ने मौत का सामान समेटकर जीवन देने वाली दवा में रख दिया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!