Bhopal News: घर के बाहर खड़े ऑटो में लगाई आग 

Share

Bhopal News: पुलिस ने तीन दिनों तक गहरी छानबीन की, इसके बावजूद नहीं मिल सका संदेहियों का सुराग, लेकिन पीड़ित ने बेटी के साथ बातचीत करने वाले एक व्यक्ति पर जताया है इसलिए संदेह

Bhopal News
गौतम नगर थाना फाइल फोटो

भोपाल। घर केे बाहर खड़े ऑटो में आग लगा दी गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना में अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है। जिसमें अब पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शरारत या रंजिश का खुलासा होना बाकी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस केे अनुसार यह वारदात 24—25 दिसंबर की दरमियानी रात हुई थी। थाने में शिकायत 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने दर्ज कराई। वे अटल अयूब नगर (Atal Ayub Nagar) में में रहता है। उसने पुलिस को बताया है कि ऑटो कुछ साल पहले ही खरीदा था। उसने किसी पर संदेह नहीं जताया। उसका कहना था कि आग लगाते हुए भी नहीं देखा। उसे आगजनी की खबर तो पड़ोसी ने दी थी। हालांकि एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए उसने कुछ जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ित का कहना है कि उसकेे घर पर दीपक विश्वकर्मा (Deepak Vishwakarma) नाम के एक व्यक्ति का आना—जाना था। वह उसकी बेटी के साथ एकतरफा प्रेम करता था। इस बात पर वह संदेही दीपक विश्वकर्मा से बातचीत करने का विरोध वह करते थे। इसी रोकटोक से तंग आकर उसने गर्लफ्रेंड के पिता के ऑटो (Auto) में आग लगा दी होगी। पुलिस ने प्रकरण 492/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संदेही के बयान दर्ज किया जाना अभी बाकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लो फ्लोर बस की टक्कर से जख्मी
Don`t copy text!