Bhopal News: सड़क दुर्घटना में हुई मौत की केस डायरी दूसरे थाने भेजी

Share

Bhopal News: मंडला के एक श्रमिक की तीन सप्ताह पहले हुई थी मौत, परिजनों के नहीं मिलने पर दफनाया गया शव, अब अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के एक मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस घटना की शुरूआती जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना पुलिस ने की थी। जांच में पता चला कि दुर्घटना भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके में हुई थी। इस कारण केस डायरी वहां भेजी गई। अब बिलखिरिया थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसके परिजन भी नहीं मिले। नतीजतन, उसको भी पुलिस ने दफना दिया है।

इस कारण बिलखिरिया पुलिस ने शुरू की थी जांच

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल की शाम लगभग पौने सात बजे 114/23 धारा 304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर हुई दुर्घटना में मौत का प्रकरण दर्ज किया गया है। सड़क हादसे में 30 वर्षीय छोटू उर्फ घनश्याम (Chotu@Ghanshyam) की 27 मार्च को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में मौत हो गई थी। जिसमें अवधपुरी थाना पुलिस मर्ग 11/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। बिलखिरिया थाने में तैनात एएसआई बीपी सिंह (ASI BP Singh) ने बताया मृतक मूलत: मंडला जिले का रहने वाला था। उसे जहां मजदूरी मिलती वहां रूक जाता था। उसको पटेल नगर के नजदीक भारत पेट्रोल पंप के पास जख्मी हालत में पाया गया था। पहले आनंद नगर स्थित साईं अस्पताल (Sai Hospital) ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे 28 मार्च को हमीदिया भेज दिया गया। इलाज के दौरान 30 मार्च, 2023 को उसकी मौत हो गई थी।

अब यह पता लगा रही पुलिस

अवधपुरी थाना पुलिस ने पीएम कराया था। उसके परिजनों की भी तलाश की गई। जब उसका कोई भी परिजन नहीं मिला तो शव दफना दिया गया। इसके बाद घटना स्थल पर जाकर मामले की तस्दीक की गई। जिसमें यह बात सामने आई कि घटना बिलखिरिया इलाके में हुई थी। इसलिए एसपी देहात किरणलता केरकेट्टा के कार्यालय को केस डायरी भेजी गई। बिलखिरिया पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन के साथ अज्ञात व्यक्ति के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिल्डर ने पार्टनर के धोखेबाजी से तंग आकर लगाई थी फांसी
Don`t copy text!