Bhopal News: करंट से झुलसकर केयर अस्पताल के एक संचालक की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal News: झंडा वंदन के लिए स्टील के 20 फीट लंबे पाइप से छत में फैले करंट की चपेट में आकर हुई थी घटना

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। झंडा वंदन की तैयारी करते वक्त करंट से झुलसकर एक निजी अस्पताल के एक संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के अयोध्या नगर इलाके में हुई है। मृत व्यक्ति ने इसी साल अस्पताल का लायसेंस लिया था। झंडा वंदन के लिए नेता भी अस्पताल में पहुंचने वाले थे। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पूरा अस्पताल किया था तिरंगा मय

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 15 अगस्त की सुबह साढ़े छह बजे हुई। जिसकी खबर जिंदल अस्पताल (Jindal Hospital) से पुलिस को मिली थी। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 28/22 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। शव की पहचान अंशिल राजन जाॅन पिता  राजन जाॅन उम्र 33 साल के रूप में हुई। वह अयोध्या नगर के न्यू शारदा नगर में रहते थे। अंशिल राजन जाॅन (Anshil Rajan John) पहले पुणे में इंजीनियरिंग करने के बाद जाॅब करते थे। जहां घटना (Bhopal News) हुई वहां वे केयर अस्पताल (Care Hospital) खोल रहे थे। इस मकान के भूतल और पहली मंजिल में अस्पताल है। दूसरी मंजिल में वे परिवार के साथ ही रहते हैं। अंशिल जाॅन के पिता राजन जाॅन सर्जन भी है। उनके लिए ही बेटे ने अस्पताल खोलने का फैसला लिया था। इसलिए पुणे की नौकरी छोड़कर राजीव नगर निवासी राम प्रजापति (Ram Prajapati) के साथ पार्टनरी में अस्पताल डाला था। अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही थी। पूरे अस्पताल को तिरंगा मय किया गया था। इसी काम में जुटे अंशिल राजन जाॅन से चूक हो गई और एक बड़ा हादसा हो गया।

एक दिन पहले हुई थी घटना

अंशिल राजन जाॅन दूसरी मंजिल की छत पर झंडा वंदन की तैयारियों में जुटे थे। पत्नी दीपाली शर्मा (Dipali Sharma) को उन्होंने नहाने के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पत्नी के बाहर आने के बाद वे नहाने चले जाएंगे। अंशिल राजन जाॅन ने प्रेम विवाह किया था। बेटा वी सोन जाॅन जिसकी उम्र चार साल है वह कमरे में सो रहा था। पत्नी नहाकर बाहर निकलती तभी 20 फीट लंबे स्टील के राॅड से छत पर करंट फैल गया। हालांकि उन्होंने प्लास्टिक की चप्पल पहन रखी थी। उन्हें जब एक झटका लगा तो वे नीचे गिरे। दोबारा उठकर नीचे गिरे तो फिर वे दोबारा नहीं उठ सके।  उल्लेखनीय है कि पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। जिसके तहत घर-घर झंडा लगाया जा रहा है। ऐसे ही झंडा लगाते वक्त स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय रमेश पटेल (Ramesh Patel) की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 22/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। यह घटना 14 अगस्त की शाम लगभग छह बजे हुई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक सवार ने मोपेड में मारी टक्कर
Don`t copy text!