Bhopal Suicide Case: अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला

Share

Bhopal Suicide Case: 24 घंटों के दौरान दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। अधेड़ का शव फंदे पर लटका (Bhopal Suicide Case) मिला। वहीं करंट से झुलसकर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। घटना स्थल से पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

बीमारी से परेशान था अधेड़

खजूरी थाना पुलिस ने बताया कि सुमेर सिंह (Sumer Singh) पिता हेमराज उम्र 58 साल निवासी ग्राम बकानिया का रहने वाला था। सुमेर खेती किसानी करता था। उसकी पत्नी का कुछ वर्ष पहले देहांत हो गया था। परिवार में उसके बाल—बच्चे भी नहीं थे। उसको कैंसर की बीमारी थी। जिसकी वजह से वह कुछ खाता पीता नहीं था। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे उसे चाय देने के लिए अखिलेश नागर पहुंचा तो वह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना स्थल से उसकी बीमारी के काजगाज पुलिस को मिले है।

घटना के बाद ठेकेदार का फोन बंद

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मोहम्मद फैज पिता अशफाक उम्र 25 साल की करंट के झुलसकर मौत हो गई है। मृतक (Faiz Death Case) लेबर का काम करता था। घटना वाले दिन वह अमन कॉलोनी में एक मकान पर प्लास्टर कर रहा था। मकान में लाईन का काम भी चल रहा था। दीवार बारिश के कारण गीली थी। उसी दौरान शाम चार बजे मृतक हाथ में बल्ब लिए लाईट दिखा रहा था। उस डोरी में कई जगह कट था। फैज का हाथ लगते ही उसे करंट (Bhopal Electric Shocked Death) का जोरदार झटका लगा। लोगों ने उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:   Bharat Jodo Yatra: डायनामिक कंट्री को कठोरता से नहीं चलाया जा सकता: राहुल गांधी

मकान मालिक के होंगे बयान

पुलिस ने मकान मालिक से बात करना चाही तो उसका नाम पता नहीं चला। हालांकि उसके बेटे का नाम समीर बताया जा रहा है। परिवार विदिशा (Vidisha) का रहने वाला है। इसके अलावा ठेकेदार बबलू (Bablu) जो कोहेफिजा इलाके का रहने वाला है। घटना का पता चलते ही उसने भी अपना फोन बंद कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट फिर बयान लेने के बाद लापरवाही के संबंध में प्रमाण जुटाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल का यह जालसाज जिसने अस्पताल के मालिक को जमीन के कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठग लिया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!