Bhopal News: जेठ पर बहू ने लगाया बलात्कार का आरोप 

Share

Bhopal News: पेशी पर गया हुआ था पति तभी ससुर से हुआ था पीड़िता का विवाद तो उन्होंने बड़े बेटे को फोन लगाकर बुलाया, रातभर कुछ नहीं किया सुबह दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को कथित कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। यहां ग्रामीण इलाके में बलात्कार की वारदात हुई है। आरोपी जेठ है जिसने बहू के साथ ज्यादती की है। हालांकि पुलिस का मानना है कि इस मामले में पारिवारिक कलह की जानकारी सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

इस कारण पिता ने बुलाया बेटे को

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 03 अप्रैल की सुबह अंजाम दी गई। इससे पहले 02 अप्रैल को पीड़िता का पति भोपाल चला गया था। वहां एक केस में पेशी में उसे शामिल होना था। उसके साथ तीन साल की बेटी भी थी। घर पर तेरह साल के बेटे के साथ पीड़िता मौजूद थी। पीड़िता की उम्र 32 साल है। उसने पुलिस को बताया कि 02 अप्रैल को वह कंडा जला रही थी। जिसको लेकर उसके ससुर के साथ कहासुनी हो गई थी। उन्होंने अपने बड़े बेटे को घर पर बुला लिया था। वह दूसरे गांव में पत्नी के साथ रहता है। आरोपी जेठ ने रात भर कुछ नहीं किया। सुबह जंगल में बेटा लकड़ी लेने गया तो जेठ कमरे में घुस आया। वह कहने लगा कि उसका पति ख्याल नहीं रख पाता है। अब वह उसका भी ख्याल रखेगा। यह कहते हुए उसने उसके साथ ज्यादती की। मामले की जांच एसआई कोमल वर्मा (SI Kpmal Verma) कर रहीं हैं। पीड़िता ने पहले पति को फोन लगाया तो वह बंद आया। ​इस कारण वह नाबालिग बेटे को लेकर पुलिस थाने पहुंची थी। पुलिस ने 216/24 धारा 376/450/506 (बलात्कार, इरादतन घर में घुसना और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: डीजीपी सक्‍सेना को ट्राइडेंट ग्रुप ने दस लाख का चैक सौंपा
Don`t copy text!