MP BJP News: हर बूथ पर दो आईटी एक्सपर्ट बनाएगी एमपी बीजेपी

Share

MP BJP News: सोशल मीडिया वॉर से निपटने वीडी शर्मा का ऐलान, प्रदेश में खाद की कमी बताकर दुकान लुटवाई, झूठा प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया में किया वायरल

MP BJP News
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा। तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले साल चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा—कांग्रेस दोनों ही दल मजबूत इरादों के साथ मैदान में तैयार है। सबसे ज्यादा फोकस दोनों पार्टियां सोशल मीडिया पर कर रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश भाजपा (MP BJP News) ने तय किया है कि वह प्रत्येक बूथ पर दो आईटी कार्यकर्ता को वह खड़ा करेगी। इससे पहले एमपी बीजेपी ने पूरे प्रदेश के करीब साढ़े चौसठ हजार से अधिक बूथों का डिजिटलाइजेशन करने का काम किया है। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान की शुरूआत कर दी है। इसमें प्रशिक्षण के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को टेक्निकली फ्रेंडली बनाने का काम किया जाएगा।

वैश्विक महामारी के दौरान पार्टी को आया आइडिया

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने कहा कि भाजपा आईटी और सोशल मीडिया विभाग जो करने जा रही है वह असामान्य काम है। यह अभियान देश की राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण प्रयोग के रूप में जाना जाएगा। इसके जरिए झूठ और भ्रम फैलाने और साजिश रचने वाले विरोधियों को जवाब देने में आसानी होगी। वहीं सरकारी योजनाओं के माध्यम से विकास का संदेश बूथ स्तर तक पहुंचेगा। कार्यशाला में शर्मा ने कहा कि आज सारी दुनिया तकनीकी के जरिए आगे बढ़ना चाहती है। कोरोना काल में जब लोग एक-दूसरे से मिल नहीं सकते थे। तब वर्चुअल सभाएं और बैठकें हुई। आईटी और सोशल मीडिया की टीम ने इस तकनीक को अपनाया। बूथ डिजिटाइलेजेशन के काम में हमने सफलतापूर्वक तकनीक का उपयोग किया। अब हम संगठन एप पर प्रत्येक बूथ की जानकारी प्रदेश कार्यालय में बैठकर देख सकते हैं।

कांग्रेस ने सिर्फ लूट और झूठ फैलाने की राजनीति की

MP BJP News
प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया। तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी।

शर्मा का दावा है कि तकनीकी क्षेत्र में पिछड़े कहे जाने वाले मध्यप्रदेश (MP BJP News) को हमारे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश को अग्रणी बनाया है। प्रधानमंत्री ने सेनाओं को सुसज्जितकर और अधिकार संपन्न बनाकर देश को सुरक्षित बनाया है। अब कहीं विस्फोट नहीं होते। सीमाएं सुरक्षित हैं, लेकिन देश के अंदर कई ऐसे लोग हैं, जो झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोड़ने का एजेंडा चला रहे हैं। लोगों को भड़का रहे हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस ने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लोग खाद की बोरियां लूट रहे हैं। इसे कांग्रेस खाद की कमी के तौर पर प्रचारित कर रही है, लेकिन वास्तव में कांग्रेस के एक विधायक ने ही दुकान शटर खोलकर लोगों को खाद की बोरियां लूट लेने के लिए कहा था। इन लोगों को हम सोशल मीडिया पर सही तरीके से जवाब दे सकें, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हर स्तर पर आवश्यक है। सुघोष अभियान के अंतर्गत सभी 64634 बूथों पर दो-दो नौजवान के जरिए सरकार के कामों और योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल (Rajnish Agrawal) ने कहा कि महाभारत के दौरान पांडव योद्धा नकुल ने जिस तरह ‘सुघोष’ शंख का नाद करके विध्वंसकारी शक्तियों का निवारण किया था, उसी तरह हमारे कार्यकर्ता भी पूरी आक्रामकता के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय विध्वंसकारी ताकतों को जवाब दे सकें, यही इस अभियान का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिट आते थे उसकी पानी में तैरती मिली लाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!