MP Political News: भाजपा विधायक की विवादित किताब के अंश सामने आए

Share

MP Political News: इस साल भाजपा के इन माननीय विधायक की किताब जनता के बीच बांटी गई तो सरकार को जाने से कोई नहीं रोक सकता, दशकों पुरानी यह किताब विपक्षी पार्टी के हाथ लगी तो उसे लेकर सामने आए, जिस आरएसएस की पार्टी बोलकर भाजपा को जाना जाता है उसके बारे में विधायक के ख्याल जान ले तो टिकट कटना तय

MP Political News
विवादित पुस्तक को दिखाते हुए यश भारतीय।

भोपाल। धर्म हो तो भारतीय जनता पार्टी का नाम लोग लेते ही है। लेकिन, इसी पार्टी के एक विधायक की लिखी किताब ने एमपी की राजनीति (MP Political News) में बवाल मचा दिया है। दल—बदलकर भारतीय जनता पार्टी में आए विधायक प्रदीप पटेल को लेकर समाजवादी पार्टी मुखर हो गई है। उन्होंने उनकी किताब के कई पृष्ठों पर लिखे अंश को लेकर सामने आ गई। इस संबंध में विधायक से प्रतिक्रिया लेने का बहुत प्रयास किया गया। हालांकि वे बातचीत के लिए मोबाइल पर उपलब्ध नहीं हुए।

कौन है यह विधायक क्या होगा असर

भारतीय जनता पार्टी में प्रदीप पटेल (MLA Pradeep Patel) अभी रीवा (Rewa) जिले की मउगंज (Mauganj) विधानसभा से विधायक है। इससे पहले वे बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सक्रिय कार्यकर्ता हुआ करते थे। उन्होंने 2008 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। उस वक्त उन्हें एक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद उन्हें भाजपा ने टिकट दिया और वे चुनाव जीत गए थे। प्रदीप पटेल को राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला हुआ है। वे भाजपा सरकार में मंत्री रामखिलावन पटेल (Ramkhilawan Patel) की सगी मौसी के बेटे भी हैं। विवादित किताब के इस मामले को लेकर पूर्व प्रवक्ता और यूथ विंग के अध्यक्ष यश भारतीय (Yash Bhartiya) मीडिया के सामने आए। उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने प्रदीप पटेल की लिखी किताब के कई विवादित अंश मीडिया से साझा किए। किताब डॉक्टर अंबेडकर व पेरियार की दृष्टि में:राम शीर्षक से प्रकाशित की गई है। जिसमें लेखक के रूप में प्रदीप पटेल ने अपना परिचय दिया है। किताब के पेज नंबर पांच से लेकर सात में भी कई बातें लिखी हुई है। हालांकि हर पेज पर कई विवादित बातें लिखी गई है।

यह है वह बातें जो लिखी गई है

यश भारतीय ने बताया कि किताब के पेज 1 पर ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ बातें लिखी है। इतना ही नहीं जिस आरएसएस (RSS) के बूते भाजपा चलती है उसको लेकर भी किताब में टिप्पणी की गई है। इसके अलावा भगवान राम के पिता की पत्नी के अलावा अन्य चीज को लेकर काफी असभ्य टिप्पणी महिला समाज को लेकर की है। किताब में (MP Political News) भगवान राम के जन्म को लेकर भी जो बातें लिखी है वह काफी विवादित है। जिसके बारे में पेज नंबर दो पर लिखा गया है। इसी पेज पर नियोग और सीताराम के बीच संबंधों को लेकर विवादित बातें प्रकाशित हुई है। भगवान राम के गृहस्थ जीवन को लेकर पेज तीन पर विवादित बातें प्रदीप पटेल की पुस्तक में हैं। पुस्तक में बाली वध को लेकर भी कुछ बातें लिखी गई है। किताब में बहुत ही चालू भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस कारण हम उन शब्दों को यहां लिखने से बच रहे हैं। यदि किताब के यह अंश विधानसभा चुनाव में बंटने लगे तो भाजपा नेतृत्व को उन्हें हटाना पड़ सकता है। हालांकि किताब काफी पुरानी प्र​तीत हो
रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पुलिस के दांव पेंच में उलझी पूर्व गृह मंत्री के बेटे की चलाई गई गोली
Don`t copy text!