MP Political News: भाजपा में पार्टी छोड़ने की मची होड़

Share

MP Political News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले में सिंधिया समर्थक सत्तारूढ़ सरकार के मंत्री के धुर विरोधी ने कांग्रेस का दामन थामा

MP Political News
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री

भोपाल। इस साल विधानसभा चुनाव होना है। यह समय होता है बरसों से संघर्ष कर रहे नेताओं को समीकरण बैठाने का। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (MP Political News) के लिए काफी मुश्किल वक्त है। दरअसल, प्रदेश में सिंधिया समर्थकों को भीतर लेने के चलते वहां के स्थानीय नेता में जमकर नाराजगी है। इस कारण भारतीय जनता पार्टी से अब पार्टी छोड़ने की होड़ मची हुई है। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले में कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। यह संकेत भाजपा के लिए अच्छे नहीं है। पलायन का दौर नहीं थमा तो सरकार को संकट में डाल सकता है।

भाजपा सरकार में इस मंत्री के लिए परेशानी होगी

जानकारी के अनुसार गुरुवार को सदस्यता दिलाने के लिए पीसीसी के बाहर कांग्रेस नेताओं को इंतजाम करना पड़े। यहां सागर, निवाड़ी, दतिया, सतना और शिवपुरी के कई भाजपा नेताओं ने आकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। शिवपुरी जिले से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू (Jitendra Jain Gotu) कांग्रेस में शामिल हो गए। यह भाजपा के लिए काफी मुश्किल भरा संदेश है। वे पूर्व विधायक के भाई भी है। इसी तरह निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव (Roshni Yadav) और राहतगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा (Neeraj Sharma) ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों नेता अपने भारी समर्थकों के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ के पास पहुंचे थे। वहीं दतिया के भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू दांगी (Raju Dangi) भी कांग्रेस में शामिल हो गए। उल्लेखनीय है कि नीरज शर्मा सुरखी विधानसभा से अपनी दावेदारी जता रहे हैं। यहां गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) का निर्वाचन क्षेत्र है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार
Don`t copy text!