Bhopal News: पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक पुल से टकराई

Share

Bhopal News: एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य गंभीर रुप से जख्मी, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद थाना इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई है। इस हादसे में दो अन्य व्यक्ति भी जख्मी है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वे पार्टी —गोट— मनाने के बाद वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी पुल से बाइक टकरा गई थी।

केस डायरी होगी बंद

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 15—16 दिसंबर की दरमियानी रात लगभग एक बजे सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में महेन्द्र वंसकार पिता बाबूलाल वंसकार उम्र 28 साल की मौत हो गई थी। वह गुना स्थित चाचौडा के तैली मोहल्ला का रहने वाला था। नजीराबाद पुलिस मर्ग 46/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। घटना के वक्त उसके साथ गुड्डू और जितेन्द्र भी थे। तीनों नजीराबाद में ग्राम सिघोडा गांव में पार्टी मनाने आए थे। उनके साथ कई अन्य भी व्यक्ति थे। सभी ने मिलकर बकरा काटा था। जिसके बाद शराब पार्टी भी हुई थी। इसके बाद सभी वापस लौट रहे थे। तभी खेरखेड़ी पुलिया के नजदीक रैलिंग से बाइक टकरा गई थी। इस मामले की जांच के बाद नजीराबाद पुलिस ने 17 दिसंबर की दोपहर लगभग दो बजे 353/21 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर, टक्कर मारना और दुर्घटना मौत) का प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी मृतक महेन्द्र वंसकार (Mahendra Banskar) को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक लाख रुपए के वाहन चोरी

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!