MP BJP News: भाजपा शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता की तैयारी 

Share

MP BJP News: एमपी में चुनावी पिच के क्यूरेटर बनकर आए अमित शाह ने इशारों ही इशारों में विधानसभा और लोकसभा के लिए तैयारियां शुरु करने का दिया संकेत

MP BJP News
प्रदेश भाजपा मुख्यालय— फाइल फोटो

भोपाल। केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश (MP BJP News) की राजधानी भोपाल में लगभग आठ घंटे रहे। इस दौरान शाह ने तीन बड़े आयोजनों में भाग लिया। इसमें दो सरकारी कार्यक्रम थे। जबकि तीसरा कार्यक्रम राजनीतिक था जो भाजपा मुख्यालय में आयोजित हुआ। यहां बातचीत के दौरान अमित शाह ने संकेत दिए हैं कि देश में जहां—जहां भाजपा पार्टी की सरकार है वहां समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जा रहा है। जिसके लिए उत्तराखंड़ में तैयारियां शुरु कर दी गई है। यह कानून इसी साल लागू करने के संकेत गृहमंत्री ने दिए हैं।

कुर्ता खींचकर कराया कार्यक्रम का कचरा, कांग्रेस आरोप

गृहमंत्री अमित शाह करीब दो किलोमीटर लंबे जुलूस में भाग लेकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। बैठक के दौरान प्रदेश के कई मंत्रियों से उन्होंने बातचीत की। बैठक के दौरान 2018 में मिली हार को लेकर बातचीत हुई। उसको संगठन स्तर पर सुधारने की जानकारी दी गई। अमित शाह ने कहा कि 2023 में विधानसभा चुनाव है। उसकी तैयारियां अभी से शुरु कर देनी चाहिए। शाह ने बूथ को मजबूत करने वाले कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हर बड़े नेता को 10 बूथ मजबूत करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इससे पहले जंबूरी मैदान में अमित शाह ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के बने कानून बदले जा रहे हैं। प्रदेश में जंगल में रहने वाले आदिवासी ही मालिक बन रहे हैं। इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का कुर्ता खींचते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का वीडियो बना था। यह वीडियो कई जगह वायरल भी हुआ। जिसके बाद भाजपा के भीतर राजनीतिक खींचतान को लेकर चर्चा चल पड़ी।   कांग्रेस नेता नरेन्द्र सलूजा ने इस मामले को काफी उछाला था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बहू की खुदकुशी के बाद परिवार हुआ तबाह
Don`t copy text!