Bhopal News: हादसे के बाद वाहन को लावारिस छोड़कर भागा चालक, शादी से लौट रहा था बाइक सवार

भोपाल। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को लावारिस छोड़कर भाग गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके की है। पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। दुर्घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहा था।
रिश्तेदारी की शादी से लौटते समय हुआ हादसा
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क दुर्घटना 08 जून की सुबह छह बजे सागर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (Sagar Multispecialty Hospital) के पास हुई थी। बाइक (Bike) को नंद किशोर नामदेव (Nand Kishore Namdev) पिता विजय नामदेव उम्र 52 साल चला रहा था। कार (Car) की टक्कर से जख्मी होने के बाद उसको सागर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। जांच में पता चला कि नंद किशोर नामदेव अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सेमरा (Semra) के पास कैलाश नगर (Kailash Nagar) में रहता था। वह सिलाई का काम करता था। घटना से पूर्व वह मंडीदीप (Mandideep) में रिश्तेदारी की शादी से लौट रहा था। मामले की जांच एसआई भागीराथ राय (SI Bhagirath Rai) कर रहे हैं। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 43/25 कायम करने के बाद चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार मालिक की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।