Bhopal News: होटल मैनेजर को पीटा

Share

Bhopal News: कमरे में युवती को ले जाने के शक में पीछा करते आए तीन युवकों ने दबोचा, बीच—बचाव करने में मैनेजर जख्मी

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। होटल के मैनेजर को कुछ युवकों ने पीट दिया। हालांकि वे किसी अन्य की पिटाई करने होटल में घुसे थे। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले में चाकू की मुठिया एक युवक के सिर पर लगा है। उसी युवक के कारण होटल में विवाद की स्थिति बनी थी।

इस शक में घुसकर पीटा

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 30—31 मार्च की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे हुई। यहां मीनाल गेट के पास सोना होटल (Sona Hotel) है। जिसमें भवानी नगर निवासी धीरज सिंह सिसोदिया (Dheeraj Singh Sisodiya) मैनेजर है। उनके पास अनस नाम का एक लड़का आया था। उसने जैसे ही रुम की चाबी ली तो वह अपने कमरे की तरफ दौड़ा। तभी उसके पीछे—पीछे तीन लड़के होटल में घुस आए। वे आकर अनस को पीटने लगे। यह देखकर मैनेजर धीर​ज सिंह सिसोदिया बीच—बचाव करने लगा। यह देखकर तीनों लड़कों ने मैनेजर को भी पीटना शुरु कर दिया। आरोपियों ने अनस के सिर पर छुरी का मुठिया से वार कर उसको जख्मी किया है। जख्मी अनस ने बताया कि हमलावर आकाश, अनम और एक अन्य है जिसको वह नाम से नहीं जानता है। पुलिस को जांच में पता चला है कि हमलावरों में से एक व्यक्ति की बहन आरोपी अनस के साथ थी। इसी शक में उसे होटल में पीटा गया। हालांकि वहां किसी युवती के होने की पुष्टि पुलिस को नहीं हुई है। पुलिस ने 149/24 धारा 452/294/323/506/34 (होटल में घुसकर, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच बृजेन्द्र सिंह (Brajendra Singh) कर रहे है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fisheries Company Scam Part-3: पत्रकारों और पुलिस के अफसरों को पूरे नेटवर्क की जानकारी
Don`t copy text!