Bhopal Suspicious Death: महिला की कमरे में मिली तीन दिन पुरानी लाश

Share

Bhopal Suspicious Death: फंदे पर झूला व्यक्ति, किराएदार ने दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Bhopal Suspensions Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कमरे में एक वृद्ध महिला की लाश (Bhopal Death Case) मिली है। लाश दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। इधर, फंदे से लटककर  एक व्यक्ति ने आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) कर ली है। यह दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी (Bhopal Suspension Death Case) भोपाल की है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव (Bhopal Suspensions Death) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति से दूर रहती थी महिला

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि शकुंतला बाई (Sakuntala Bai) पति दिनेश उम्र 60 साल निवासी अर्जुन नगर इलाके में रहती है। दिनेश ने बताया कि वह नेहरू नगर इलाके में रहता है। शादी के बाद एक लड़का हुआ था। करीब 12—15 साल पहले कहीं चला गया। शकुंतला और दिनेश दोनों अलग रहते थे। मंगलवार पड़ोस में रहने वाली राधाबाई ने पुलिस को सूचना दी कि शकुंतला के घर से बदबू आ रही है। पुलिस ने पहले घर का दरवाजा तोड़ा था। अंदर जाकर देखा तो बाथरूम के पास शकुंतला बाई मृत अवस्था में पड़ी (Bhopal Suspensions Death Case) मिली थी। लाश करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।

शनिवार से बात थी बंद

मृतका के परिजनों से जब पुलिस ने संपर्क साधा तो उसके पति दिनेश से बात हुई। दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार के बाद से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन, वह लॉक डाउन की वजह से आ नहीं सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह सामने आएगी ऐसा पुलिस ने दावा किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death Case : बैल और मछली बनी मौत की वजह

दो महीने पहले आया था रहने

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि आशीर्वाद कॉलोनी में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक रंजीव रंजन राय (Ranjiv Ranjan Rai Suicide Case) पिता शिव रंजन राय उम्र 25 साल है। मकान मालिक ने बताया कि वह मूलत: बिहार का रहने वाला था। उसने बीई की पढ़ाई यही से कर रहा (Engineering Student Hanging Case) था। इसके बाद वह दोबारा बिहार लौट गया था। यहां दो महीने पहले ही वापस लौटा था। रंजीव प्रायवेट जॉब करता था। मंगलवार रात करीब 8:45 बजे जब मकान मालिक ने उसे आवाज दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला था। जब खिड़की से झांककर देखा तो पता चला वह पंखे पर रस्सी का फंदा बना कर लटका है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा

टीलाजमालपुरा स्थित कबीटपुरा इलाके में रहने वाली मीना सिकवारे पिता मुन्नालाल उम्र 23 साल की मौत हो गई। मीना ने सावन सोमवार का व्रत रखा था। घटना 27 जुलाई की है। वह किन परिस्थितियों में आग से झुलसी यह पता नहीं चला है। भाई विजय उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। मीना सिकवारे की इलाज के दौरान 28 जुलाई की सुबह साढ़े पांच बजे मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज 
Don`t copy text!