Bhopal Rape Case : सुलह—सबूत मिटाने के बाद शादी से मुकरा लिव इन पार्टनर

Share

Bhopal Rape Case: दो राज्यों के तीन जिलों से जुड़ी यह रोचक लव, सेक्स और धोखा की कहानी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दो राज्यों के तीन जिलों से जुड़ी एक रोचक लव, सेक्स और धोखा की हैरान कर देने वाली यह प्रेम कहानी (Love Sex Fraud Story) है। पहचान एक रिश्तेदार की शादी में हुई थी। यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दर्ज हुआ है। इसमें पुलिस ने बलात्कार, गर्भपात कराने से लेकर तमाम अन्य धाराएं भी लगाई (Bhopal Rape Case) है। पीड़ित युवती दलित परिवार की है। इसलिए जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। इस मामले का आरोपी फिलहाल फरार है।

जर्मन कंपनी में इंजीनियर

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती की उम्र 21 साल है। इस मामले का आरोपी सैयद ऐहतेशाम उल हसन (Saiyad Ahtesham Ul Hasan) है। पीड़िता ने बताया वह छिंदवाड़ा की रहने वाली है। उसने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की है। दो साल पहले 2018 में उसके मामा की बेटी की शादी थी। तब उसकी मुलाकात आरोपी सैयद ऐहतेशाम की ममेरी बहन के देवर के दोस्त से हुई थी। वह आरोपी को पहचानता था। वह भी उस शादी में आया था। असल में सैयद बिहार के गया का रहने वाला है। आरोपी नागपुर की जर्मन कम्पनी (Jarman Company Engineering) में इंजीनियर हैं। दोनों एक साथ वहीं काम करते थे। यहां दोनों ने एक—दूसरे का नंबर लिया था।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश का यह सिपाही सुरक्षा देने की बजाए आबरू का हुआ भूखा, जानिए क्यों

पहले सुलह कर ली

पीड़िता ने बताया सैयद ने उससे प्यार का इंजहार किया था। उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा था। उसने पीड़िता को नागपुर (Nagpur Rape Case) बुलाया था। पीड़िता घर वालों से झगड़कर नागपुर पहुंच गई थी। दोनों वह लिव इन में रहने लगे थे। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध (Rape Case) भी बने थे। यहां पीड़िता के परिजनों ने छिेंदवाड़ा के मुखेड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। मुखेड़ थाने पुलिस ने जब आरोपी सैयद से जब संपर्क किया तो युवती दोबारा परिजनों के पास लौटी। यहां पर युवती ने कहा वह मर्जी से गई थी। इस कारण रिपोर्ट वापस ले ली।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Crime News: कलेक्टर ने रुकवाया दाह संस्कार, पिता—पुत्र की मौत का मामला

फिर सबूत मिटाए

पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी उसने सैयद को दी थी। जब पीड़िता ने सैयद पर शादी का दबाव बनाया तो उसने टाल दिया। वहीं सैयद ने पीड़िता से सुलाह करके नागपुर अस्पताल में पीड़िता का गर्भपात करवा दिया। दोनों वहां से भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने लगे। भोपाल आने के बाद पीड़िता ने दोबारा सैयद पर शादी का दबाव बनाया।

ऐसे पहुंची थाने

रविवार को जब युवती ने सैयद से शादी वाली बात छेड़ी तो आरोपी ने पीड़िता को शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने रविवार दोपहर 2 बजे आरोपी सैयद ऐहतेशाम उल हसन के खिलाफ धारा 3762एन/312/506/अजाजजा कई बार बलात्कार, गर्भपात, धमकी और एसटीएससी का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस नागपुर अस्पताल जहां एबॉर्शन वहां जाकर रिपोर्ट हासिल करेगी। इसके अलावा पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज कराए जाएंगे। इधर, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने शुरु कर दिए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!