Bhopal Rape Case: ससुराल में खुला राज, मायके वालों की समझाईश के बाद थाने में एफआईआर

Share

Bhopal Rape Case: शादीशुदा महिला से पड़ोसी ने किया कई बार बलात्कार, बदनाम करने की धमकी देकर हार हड़पा

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Rape Case) ससुराल में ज्यदती का राज खुलने के बाद महिला मायके पहुंच गई। मायके वालों ने समझाया तो पीड़िता सीधे थाने पहुंच (Padhosi Rape Case) गई। बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। जिसमें आरोपी पड़ोसी है जो उसको ब्लैकमेल (Blackmailing Rape Case)करके उसके जेवरात भी हड़प चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी होना बाकी है।

ऐसे करता था ब्लैकमेल

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि रविवार शाम 36 वर्षीय महिला ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह हबीबगंज इलाके में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। उसके पड़ोस में ही आरोपी (Padosi Balatkar Case) रहता है। जिसे वह पिछले 2 साल से जानती है। उसका पीड़िता के घर आना—जाना था। घटना वाले दिन पीड़िता का पति काम पर गया था। उसी दौरान पड़ोसी कुछ सामान के बहाने पीड़िता के घर पहुंचा था। पड़ोसी ने पीड़िता के साथ बलात्कार को अंजाम दिया था। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया था। जिसके जरिए वह अक्सर उसको ब्लैकमेल करता था।

बलात्कार का खुला ससुराल में राज

पीड़िता ने बताया आरोपी अक्सर उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता चला आ रहा था। यह सिलसिला पिछले दो साल से जारी था। एक बार आरोपी ने उससे पैसे भी मांगे थे। इंकार करने पर उसने कहा कि वह बलात्कार का वीडियो उसके पति को दिखा देगा। इस डर के कारण उसने अपना हार आरोपी को दे दिया। पड़ोसी की हरकतों से पीड़िता तंग आ चुकी थी। हिम्मत करके पति को बताया लेकिन उसने उसको मायके पहुंचा दिया। जब मायके वालों ने पीड़िता को थाने जाने की समझाईश दी तो वह फिर थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कारोबारी को चाकू मारा

पुलिस का दावा कई जगह पेंच

पीड़िता ने बताया कि मायके में जाने के बाद उसे गलती का अहसास हुआ था। रविवार पीड़िता ने हबीबगंज थाने में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शाम 7:30 बजे आरोपी के खिलाफ धारा 3762एन/384/506 कई बार बलात्कार, ब्लैकमेल और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!