MP Cop News: सेवा और सुरक्षा देने के बाद पुलिस ने उड़ाया रंग—गुलाल

Share

MP Cop News: पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने लगाया रंग—गुलाल, डीजे—ढ़ोल की थाप पर कई थानों में मना पुलिस का जश्न

MP Cop News
भोपाल में नेहरु नगर पुलिस लाइन में क​मिश्नर मकरंद देउस्कर गुलाल लगाकर होली मनाते हुए। फोटो पुलिस विभाग की तरफ से जारी।

भोपाल। होली की सुरक्षा के लिए पिछले दो दिनों से सड़क पर मुस्तैद पुलिस (MP Cop News) ने अपनी होली शनिवार को मनाई। इसके लिए भोपाल में स्थित नेहरु नगर पुलिस लाइन में तैयारियां की गई थी। जिसमें पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर (CP Makrand Deuskar) समेत भोपाल सिटी के कई अफसर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों में जोश देखने जैसा था। इसके अलावा भदभदा स्थित जीआरपी पुलिस लाइन में भी होली का रंग छाया हुआ था।

कई जगह जनता भी पहुंची थाने

शहर के अधिकांश थानों में पुलिस अधिकारियों ने होली मनाई। फिल्मी धुन के बीच अफसर थिरकते नजर आए। वर्दी में दिखने वाले वे अफसर जो जनता के बीच सख्त रहते हैं उनका दूसरा रुप शनिवार को अधिकांश थाने में देखने को मिला। सादी वर्दी में रंग से सराबोर कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अफसरों को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई भी दी। सबसे बड़ा आयोजन नेहरु नगर स्थित पुलिस लाइन में था। जहां कई थानों का स्टाफ वहां होली मनाने पहुंचा था। बदमाशों को दिखाई जाने वाली रिवॉल्वर से गोली चलने की बजाय गुलाल निकल रहे थे। नागिन, ढ़ोल, पुष्पा फिल्म के गीतों के बीच मैदानी कर्मचारी जमकर झूम रहे थे। कई थानों में जनता ने भी पुलिस कर्मचारियों की होली में साथ दिया।

MP Cop News
नेहरु नगर पुलिस लाइन में मैदानी कर्मचारियों के परिवार एक—दूसरे को रंग—गुलाल लगाकर बधाई देते। फोटो पुलिस विभाग की तरफ से जारी।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Jana Small Finance Bank News: थाने ने पहले बैरंग लौटाया, फिर अदालत के आदेश पर एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!