Bhopal Molestation Case: कॉलोनी का मनचला, अब हवालात चला

Share

Bhopal Molestation Case: दसवीं की छात्रा को घर के आस—पास लम्बे अरसे से कर रहा था परेशान

Bhopal Bulling Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कॉलोनी का एक मनचला (Bhopal Molestation Case) लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। जो परेशान थी वह कक्षा दसवीं की छात्रा थी। मनचला नाबालिग भी था जिसको परिवार ने कई बार समझाया भी था। घटना (Bhopal Crime Against Minor Girl) घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हैं। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया हैं। आरोपी नाबालिग है इसलिए उसको बाल न्यायालय पेश किया गया।

कक्षा दसवीं में हैं छात्रा

तलैया थाना पुलिस ने बताया कि 15 साल की छात्रा बुधवारा इलाके में परिजनों के साथ रहती हैं। उसके पिता मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं। छात्रा इन दिनों कक्षा 10 वीं की पढ़ाई कर रही हैं। उसके मोहल्ले में ही रहने वाला 16 वर्षीय किशोर को वह पहचानती है। पहले बातचीत हुआ करती थी। जिसके उसने गलत मतलब निकाल लिए थे।

लम्बे अरसे से कर रहा था परेशान

छात्रा ने बताया कि उसे करीब एक साल से वह परेशान कर रहा हैं। वह उसका पीछा करके दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। छात्रा ने उससे इंकार कर दिया था। लेकिन, वह आए दिन उसका पीछा करता था। उसकी इस हरकत से परेशान होकर छात्रा ने उसकी मां से सबसे पहले यह शिकायत की थी।

थाने पहुंची छात्रा

छात्रा की मां भी नाबालिग को कई बार समझाइश दे चुकी थी। लेकिन, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वहीं घटना वाले दिन सोमवार को उसकी मां छात्रा के साथ थाने पहुंच गई थी। तलैया थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ 341/294/354/354घ/506 रास्ता रोकने, गाली गलौज, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं का मुकदमा दर्ज कर लिया हैंं। नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल कल्याण न्यायालय भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: ओटीपी पूछकर खाते से निकाली रकम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!