Bhopal Molestation case: बेटी को खिलाने के बहाने उसकी मां को बुरी नीयत से छुआ

Share

Bhopal Molestation Case: पति से सलाह के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची महिला

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बच्ची की आड़ में एक व्यक्ति की निगाहें उसकी मां (Bhopal Molestation Case ) पर थी। उसको लगता था कि वह बच्ची को दुलार रहा है। इसलिए कई बार उसके हाथ ऐसी जगह भी लगे जहां नहीं लगने चाहिए था। लेकिन, आरोपी ने इस चुप्पी को (Bhopal Crime Against Woman) सहमति समझ बैठा। नतीजतन, उसने महिला के साथ वह दुस्साहस कर दिया जो उसको नहीं करना था। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पति से सलाह के बाद पत्नी ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

बेटी की उम्र महज पांच साल

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात 25 वर्षीय युवती ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती जहांगीराबाद इलाके में रहती है। पति गाड़ियां धोने का काम करता है। दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है। उसके पड़ोस में आरोपी जावेद (Javed) रहता है। बेटी को खिलाने के बहाने वह अक्सर घर में आया करता था।

यह भी पढ़ें: खेत में महिला से अश्लील हरकत, दो पक्षों में मारपीट

घर में घुस आया था

युवती ने बताया जावेद अक्सर युवती से बात करने के बहाने ढूढ़ता है। मगर युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती है। वह उसे गलत नीयत से देखता है। उसकी हरकतों के कारण उससे बात—चीत भी करना वह पसंद नहीं करती थी। सोमवार रात करीब नौ बजे युवती घर पर अकेली थी। वह किचन में खाना बना रही थी। अचानक जावेद घर में घुस आया। आते ही उसने युवती के कपड़े उतारने की कोशिश की थी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें:   Boycott China : मोबाइल से चाइनीज एप हटाने की अपील, सरकारी आदेश जारी

आरोपी की तलाश में दबिश

युवती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला के आते ही आरोपी जावेद मौके से फरार हो गया था। पति के आने पर उसने जावेद की हरकतों के बारे में बताया था। पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ धारा 452/354 (घर में घुसना और छेड़छाड़) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए जगह—जगह छापे मार रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Don`t copy text!