Bhopal Crime: दिन में रहवासी परेशान रात को पुलिस की नींद हुई गायब

Share

थाने से हथकड़ी खसकाकर भागे व्यक्ति को मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार, मामले में पुलिस कर्मियों पर गाज गिरना तय

Jail Brake
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के बिलखिरिया थाना से शुक्रवार रात एक बदमाश हथकड़ी खिसकाकर (Police Escape Custody) फरार हो गया। उस वक्त थाने में एक सब इंस्पेक्टर और एचसीएम समेत चार पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोपी को चंद घंटे पहले ही अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने (#Bhopal Jail Brake) का मामला दर्ज किया है।

थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम पड़रिया काछी शांति नगर निवासी 31 वर्षीय महेंद्र सिंह गुर्जर पिता काशीराम गुर्जर खेती-किसानी करता था। वह नशे का आदी है। शुक्रवार दोपहर वह गांव के पास शांति नगर में छुरी लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अवैध छुरी के साथ दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। रात करीब साढ़े बजे उसे हथकड़ी लगाकर थाने की हवालात के बाहर बैठाया गया था। वह हवलदार (एचसीएम) बृजेंद्र सिंह की कस्टडी में था। घटना के वक्त थाने में सब इंस्पेक्टर संदीप पटेल, आरक्षक श्रवण और संजय भी मौजूद थे। रात करीब बाहर बजे जब सभी पुलिसकर्मी अपना-अपना काम निपटा रहे थे। तभी मौके पाकर आरोपी महेन्द्र ने हाथ से हथकड़ी खिसकाई और पुलिसकर्मियों की आंखों से बचते हुए थाने से फरार (#MP Jail Brake) हो गया। करीब पांच मिनट बाद हवलदार की नजर पड़ी तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे काफी तलाश करने की कोशिश की लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। देर रात पुलिस ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना देने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला दर्ज किया गया।
गिर सकती है लापवाही पर गाज
इस पूरे मामले की जांच एएसपी संजय साहू को सौंपी गई है। जो पूरे घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट डीआईजी इरशाद वली को सौंपेंगे। इसके बाद जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। इधर, आरोपी को 24 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया वह जेल जाने की बात सोच डर गया था। वह साले की जमीन पर बने टपरे पर छुपा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Shot: पूर्व विधायक के ऑफिस में बरसाई गोलियां

 

Don`t copy text!