Bhopal Theft Case: निगम दफ्तर से चोरी गई रकम, बिजली सुधारने वाले निकले चोर

Share

Bhopal Theft Case:  दराज में रखा हुआ था कैश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नगर निगम के दफ्तर से नकदी चोरी (Bhopal Theft Case) चली गई। यह पता लगाने के लिए निगम के कर्मचारी ने जाल बुना। जिसमें आरोपी फंसते चले गए। दोनों चोरों ने वारदात करना कबूल लिया। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। इधर, चोरी की पांच अन्य वारदातें भी कबूली है।

बिजली का काम करने आए थे

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि रमीजउद्दीन पिता हबीब उम्र 52 साल निवासी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहता है। रमीजउद्दीन नगर निगम के आॅफिस अशोक विहार कॉलोनी में कर्मचारी है। मंगलवार आॅफिस में बिजली का काम करने के लिए सुनील और अनमोल नाम के दो लडके आए थे। काम के दौरान दोनों ने आॅफिस के स्टॉफ को कैबिन से बाहर निकाल दिया था। काम करके जाने पर दराज में पैसे नहीं मिले। स्टॉफ से पूछने के बाद दोनों को दोबारा बुलाकर पूछा तो दोनों ने 25 हजार रूपए कैश निकालना कबूल लिया। पुलिस ने धारा 380 (सादा चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कमाई का साधन ले भागे चोर

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया मनीष सक्सेना पिता गोपी शरण उम्र 33 साल निवासी बालाजी नगर में रहता है। मनीष की पत्नी घर में सिलाई का काम करती है। सोमवार रात भूल—चूक में बाहर का दरवाजा खुला रह गया। सुबह उठकर देखा तो कमरे में रखी दो सिलाई मशीन और कपड़े नहीं मिले। चोरी गए सामान कि कीमत 45 हजार रूपए है। मनीष थाने पहुंचा और चोरी की की शिकायत धारा 380 सादा चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। इधर, अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रतिभा आर्य पति सतेंद्र उम्र 32 साल की शिकायत पर धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है। चोर 3500 रूपए नगदी और सामान चुरा ले गए है। वहीं मंगलवारा पुलिस ने अभिषेक मुखरैया की लेपटॉप चोरी होने का मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुख्यात सूदखोर को पुलिस ने दबोचा 

कुत्ते का खाना ले भागे

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया मयंक गाडे पिता अभिनव उम्र 24 साल निवासी गोमती अपार्टमेंट का रहने वाला है। मयंक की रघुनाथ प्लाजा में पशु आहार की दुकान है। सोमवार रात रोजाना की तरह मयंक दुकान बंद करके रात नौ बजे घर चले गए थे। दुसरे दिन सुबह आकर देखा तो शटर का ताला टूटा मिला। चोरों ने 12 बोरी डॉग फूड, दराज में रखी एक हजार रूपए नगदी नहीं मिली। चोरी गए सामान कि कीमत 45 हजार रूपए बताई है। इसके साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर भी गायब है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद दोपहर 12 बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

दिनदहाड़े चोरों ने बोला धावा

तलैया थाना पुलिस ने बताया जुगल भाटी पिता स्वर्गीय श्याम सिंह उम्र 43 साल ने मंगलवार दोपहर दो बजे चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। जुगल ने बताया वह जय मां अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहता है। एमपी नगर में चाय—नाश्ते की दुकान है। मंगलवार सुबह वह और पत्नी काम पर गए थे। बेटे रितिक घर पर था। सुबह 11 बजे बेटे मंदिर चला गया था। एक घंटे बाद आकर देखा तो ताला टूटा मिला। फोन करके उसने पिता को घटना की जानकारी दी थी। पिता ने घर आकर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवर नगदी करीब 60 हजार का माल चोरी हुआ है। पुलिस ने धारा 454/380 (दिनदहाड़े चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लापता महिला ने खोला राज 
Don`t copy text!