Bhopal Dowry Case: शादी के बाद बोलेरो के बिना अधूरी नजर आई दुल्हन

Share

Bhopal Dowry Case: पति—समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के बाद एक व्यक्ति को उसकी पत्नी बोलेरो के बिना अधूरी नजर आई। उसने पत्नी से इसकी मांग रखते हुए दस लाख भी मांग (Bhopal Dowry Case) लिए। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा (Bhopal Domestic Violence) दर्ज कराया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सवा एक साल पहले हुई शादी

मामले की जांच अधिकारी एसआई अनिता रघुवंशी (SI Anita Raghuvanshi) ने बताया 26 वर्षीय महिला गुनगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने मंगलवार शाम सात बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी शादी अप्रैल, 2019 में सांची जिला रायसेन निवासी भीकम सिंह (Bhikam Singh) से कराई थी। दहेज में पिता ने हैसियत के हिसाब से दहेज में गृहस्थी का सामान और नगदी दिया था। ससुराल वालों के मन में बोलेरो की चाहत थी।इसी बात को लेकर घर में विवाद होता था। ससुराल वालों ने महिला को कुछ महीने साथ रखने के बाद मायके रवाना कर दिया।

छह महीनों से मायके में है

जांच अधिकारी ने बताया परेशान परिजनों ने ससुराल वालों से सुलह की काफी कोशिश की। लेकिन, ससुराल वाले बोलेरो और 10 लाख की बात पर अड़े रहे। तंग आकर महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति भीकम सिंह, ससुर विजय राम (Vijay Ram), जेठ चरण सिंह (Charan Singh) और जेठानी प्रीति के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Chhatarpur Kidnapping Case: करोड़ों की फिरौती पर ​टीआई के बयान से सस्पेंस

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!