Bhopal Extra Marital Affair Case:  पत्नी ने पति का पकड़ लिया अवैध संबंध, फिर यह हुआ हाल

Share

Bhopal Extra Marital Affair Case: शहर के जाने-माने कॉलेज में हैं पति-पत्नी प्रोफेसर

Bhopal Crime News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। पति को अय्याशी करते रंगे हाथ पकड़ा तो उसने पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी की कमर में चोंट आई। एक महीने बाद फिर उसी बात को लेकर विवाद हुआ। बदनामी से भड़का पति आरी उठाकर पत्नी के पीछे दौड़ पड़ा। इधर, पीएचक्यू के बाबू का बेटा मारपीट को लेकर गिरफ्तार हुआ है। दोनों घटनाएँ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Extra Marital Affair Case) की हैं।

पति-पत्नी एक ही कॉलेज में हैं

दंपत्ति कमला नगर थाना क्षेत्र में रहता है। दोनों शहर के नामी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। दम्पति का एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया की उसके पति का कई औरतों के साथ अवैध सम्बन्ध है। पत्नी ने नवम्बर में पति की व्हाट्स एप चैट भी पढ़ी थीं। जिसमें उसने देखा था कि उसका पति कई औरतों से बातचीत करता है। इस बात को लेकर उसने ऐतराज़ जताया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। हमले से उसकी कमर में चोंट आ गई थी। रविवार को वापस से इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद पति गुस्से में पत्नी को आरी से काटने के लिए दौड़ा। बेटी ने बीच-बचाव कर अपनी मां की जान बचाई। आनन-फानन में पत्नी ने पुलिस को फ़ोन किया। जिसके बाद मामला थाने पहुँच गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 294/323/506 (गाली-गलौज/मारपीट/धमकी) का मुक़दमा दर्ज किया है।

दुकान के सामने कर रहे थे गाली-गलौज

घटना नेहरु नगर क्षेत्र की है। यहाँ दो दुकानदार किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। एफआईआर शोभराज चौहान (Shobhraj Chauhan) पिता रूपेंद्र चौहान उम्र 24 साल निवासी कोटरा ने दर्ज कराई है। शोभराज दुकान संचालक है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार को रितेश (Ritesh), राकेश(Rakesh) और जय सिंहानी (Jai Sinhani) उसकी दुकान के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर तीनों ने शोभराज के साथ मारपीट की। पुलिस ने धारा 294/323/506/34 (गाली-गलौज/मारपीट/धमकी/एक से अधिक आरोपी) का मुक़दमा दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पीएचक्यू के बाबू का बेटा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मनचलों ने पीछा करके कर दिया परेशान

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!