Bhopal Dowry Case: बिजली के बिल पर बहू से हुआ बवाल

Share

Bhopal Dowry Case:बहू ने पति और ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिजली के बिल ने एक घर में बवाल (Bhopal Crimr News) करा दिया। सत्ता और विपक्ष की तरह घर में कलह शुरु हो गई। टारगेट पर बहू आ गई। बिजली की अधिक खपत के लिए उसको जिम्मेदार ठहराया (Bhopal Crime Case) जाने लगा। नतीजा यह हुआ कि कुछ देर बाद पूरा परिवार थाने में था। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh Crime Against Woman) का है। विवाद पंखा चलाने से शुरु हुआ था। युवती की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इधर, एक अन्य महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज कराया है।

नौ साल पहले हुुई थी शादी

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया 27 साल की युवती प्रेम नगर नारियल खेड़ा में रहती है। उसकी शादी नौ साल पहले राकेश मालवीय (Rakesh Malvia) पिता छोटेलाल (Chotelal) के साथ हुई थी। पति मजदूरी करता है। दोनों के दो बच्चे है। बुधवार सुबह दोनों बच्चे कमरे में पंखा (Bhopal Bahu Se Maar Peet) चलाकर सो रहे थे। ससुर छोटेलाल ने पंखा चलता देखकर उसको बंद कर दिया। लेकिन, बहू ने पंखा फिर से चालू कर दिया तो ससुर उसे गाली—गलौज (Bhopal Saas Sasur Crime) करने लगे। उसका बोलना था बिजली का बिल बहुत आता है वह कौन भरेगा। इसी बात को लेकर वह उसके घर वालों को भला बुरा बोलने लगा। बहू सेे सहन नहीं हुआ और वह ससूर से इसी बात पर भिड़ गई। विवाद में पति राकेश आते ही बोला की वह ससुर से मुंह चला रही है। इसी बात पर पति ने युवती से मारपीट कर दी। पुलिस ने दोपहर 12 बजे (धारा 294/323/506/34 गाली—गलौज, मारपीट, धमकी और एक से अधिक आरोपियों) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Cabinet Meeting: भाजपा को आदिवासी वोट बैंक की चिंता

दहेज में 10 लाख की मांग

महिला थाना पुलिस ने बताया अलका उर्फ भूमि लालवानी (Alka@Bhumi Lalwani) उम्र 28 साल निवासी बैरागढ़ की रहने वाली है। अलका की शादी 2017 में रूपेश लालवानी (Rupesh Lalwani) के साथ हुई थी। उसका ससुराल बूंदी राजस्थान का है। ससुराल वालों को दहेज में मोटी रकम (Bhopal Dowry Case) और गृहस्थी का सारा सामान दिया था। कुछ समय बाद ही ससुराल वाले युवती के मायके वालों से 10 लाख रूपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर युवती को प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस ने धारा 498/34/3/4 प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति रूपेश लालवानी, सास दीपा लालवानी और ससुर नवेंद कुमार को आरोपी बनाया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!