Nigerian Bunty-Babli Racket: मनी लॉड्रिंग और टेररिस्ट एक्टिविटी में फंसने की धमकी देकर देते थे धोखा

Share

Nigerian Bunty-Babli Racket: शादीशुदा परिवारों को करते थे टारगेट, बचने के लिए जुर्माने की मोटी रकम कराते थे जमा

Nigerian Bunty-Babli Racket
गिरफ्तार आॅगस्टिन उडेक्वे और लाल्हमुन्सियामी

भोपाल। यदि आप सोशल साइट पर ज्यादा एक्टिव हैं तो यह समाचार आपसे जुड़ा है। सोशल साइट पर हर व्यक्ति सभ्य नहीं होता। वह आपके इमोशन से खिलवाड़ भी कर सकता है। ऐसा नहीं है कि वह पुरुष ही हो, हो सकता है वह महिला भी निकल सकती है। यकीन नहीं होता तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime News) यूनिट के इस खुलासे के बारे में पढ़ लीजिए। भोपाल सायबर क्राइम ने विदेशी मूल के दो नागरिकों (Nigerian Bunty-Babli Racket) को दबोचा है। यह लोग इनोसेंट लोगों को मनी लॉड्रिंग और टेररिस्ट एक्टिविटी में फंसने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ लेते थे।

ऐसे देते थे धोखा

Nigerian Bunty-Babli Racket
गिरफ्तार लाल्हमुन्सियामी

आरोपियों ने अधिकांश शादीशुदा लोगों को फेसबुक के जरिए टारगेट करते थे। इसके लिए वह पहले दोस्ती करते थे। अपने आपको ब्रिटिश मूल का नागरिक बनकर बातचीत करते थे। इसके लिए यूके के नम्बरों का इस्तेमाल किया जाता था। यकीन हो जाने पर गिरोह विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देते थे। फिर भारत के कस्टम अधिकारी बनकर उसी व्यक्ति को फोन करके रकम वसूलते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में वारदात करना कबूल लिया है। इस गिरोह के झांसे में भोपाल की एक महिला भी आई थी। जिसकी एफआईआर 7 अगस्त को भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch News) में दर्ज की गई थी। आरोपियों ने करीब तीन लाख रुपए ऐंठ लिए थे।
यह भी पढ़ें: इसी गिरोह के एक अन्य साथी से मिली थे पहले भी पुलिस को सुराग

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एम्स से बंसल अस्पताल शिफ्ट करते वक्त बिगड़ी तबीयत, हुई मौत 

यह है गिरफ्तार आरोपी

Nigerian Bunty-Babli Racket
गिरफ्तार आॅगस्टिन उडेक्वे

इसमें आरोपी ऑगस्टिन उडेक्वे (Augustine Udequay) और लाल्हमुन्सियामी (Lalhamunsiamy) के नाम पता चले थे। दोनों आरोपी दिल्ली (Delhi) के महावीर इन्कलेव पार्ट-2 उत्तम नगर में रहते थे। दोनों को वहां से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ऑगस्टिन उडेक्वेपेटर उम्र 28 साल महिलाओं से दोस्ती करता था। फिर लाल्हमुन्सियामी लालरामछना उम्र 27 साल कस्टम अधिकारी (Fake Custum Officer) बनकर रकम ऐंठती थी। आरोपी डिलेवरी चार्ज, एंटी मनी लॉड्रिंग सर्टिफिकेट, एंटी टेरेरिज्म सर्टिफिकेट, पेनल्टी आदि के नाम पर बैंक खातों में रूपये जमा कराते थे। पैसे नहीं देने पर पार्सल लेने वाले व्यक्ति को एंटी मनी लॉड्रिंग एक्ट/एंटी टेरेरिज्म एक्ट में जेल भेजने की फर्जी धमकी देते थे। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 05 मोबाईल फोन भी जब्त किया गया है।

Nigerian Bunty-Babli Racket
आरोपियों से बरामद संपत्ति

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!