Bhopal Dowry Case: लड़के वालों ने रखी पांच लाख की मांग

Share

Bhopal Dowry Case: पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Killing
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) के दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पीड़ित महिलाएं लंबे अरसे से आरोपी ससुराल वालों की यातनाएं झेल रही थी। यह दोनों मुकदमे महिला थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। आरोपी परिवार ने दहेज में पांच लाख रुपए की मांग रखी थी।

डॉक्टर परिवार में हुई शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया 36 साल की महिला ने सोमवार रात साढ़े नौ बजे थाने मेंं ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शादी कोटरा सुल्तानाबाद थाना कमला नगर निवासी डॉक्टर चंद्रशेखर मेहरा (Doctor Chandrashekhar Mehra) से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को देकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। पति चंद्रशेखर मेहरा और सास उषा देवी (Usha Devi) ने महिला के परिजनों से पांच लाख रूपयों की मांग रखी थी। कई बार समझाने पर भी ससुराल वालेे समझौता करने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है।

पांच साल बाद पहुंची थाने

महिला थाना पुलिस ने बताया सोमवार शाम चार बजे 27 वर्षीय महिला ने पति आदिल खांन, सायरा, शबाना और सीमा के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया उसकी शादी 2015 में आदिल (Adil Khan) के साथ हुई थी। तभी से ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना मारते है। परिजनों ने ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान खुला पाकर घुसे चोर माल बटोर ले गए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!