Bhopal Crime News : पति ने इसलिए तोड़ दिए पत्नी के दांत

Share

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के दांत तोड़ दिए। इधर, पति अपनी पत्नी पर चिल्ला रहा था इसलिए पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वहीँ अन्य एक घटना में पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। पीड़ित के सिर पर चोंट आई है। यह सारे मामले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के हैं।

अक्सर मायके में ही रहती थी पत्नी

घटना तलैया थाना क्षेत्र की है। शिकायत तबस्सुम (Tabassum) पति उमर उम्र 20 साल निवासी इस्लामपुरा ने दर्ज कराई है। तबस्सुम ने पुलिस को बताया की उमर (umar) ने उसके साथ मारपीट की है। जिसके कारण उसके दांत टूट गए। साथ ही उसके नाक और मुंह में भी चोंट आई है। तबस्सुम का आए दिन पति से झगडा होता रहता था। इसी कारण अक्सर वह मायके में ही रहती है। रविवार को जब वह अपने ससुराल आई तो इसी बात को लेकर उमर से उसकी कहासुनी हो गई। जिस पर उमर ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने धारा 294/323/325/506 (गाली-गलौज/मारपीट/दांत टूटना/धमकी) का मुक़दमा दर्ज किया है।

जोर से चिल्लाने पर की मारपीट

घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। एफआईआर कंचन मालवीय (Kanchan Maalviya) पति गोवर्धन उम्र 50 साल निवासी दीक्षा नगर ने दर्ज कराई है। कंचन के साथ पति मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका लड़का विनोद (Vinod) अपनी पत्नी को डांट रहा था। तभी उसके पडोसी निम्मा (Nimma), योगेश(Yogesh), कनक(Kanak) और मीनू(Meenu) शोर न करने की हिदायत दने घर पर आए। इसी बात पर उनसे कहासुनी हो गई। जिसे लेकर चारों ने कंचन और उसके बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने धारा 294/323/506/34 (गाली-गलौज/मारपीट/धमकी/एक से अधिक आरोपी) का मुक़दमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: मुख्‍यमंत्री ने 78 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक प्रदान किया

पहले से था किसी बात पर विवाद

घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। सतीश कुशवाहा (satish Kushwaha) पिता गणेश कुशवाहा निवासी श्याम नगर का उनके पड़ोसी धीरज (Dheeraj) के साथ पुराना विवाद था। जिसे लेकर रविवार को दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर धीरज ने गणेश (Ganesh) के सिर पर वार कर दिया। जिससे उन्हें चोंट आई है। सतीश ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। वह बीकॉम का छात्र है। पुलिस ने 294/323/506 (गाली-गलौज/मारपीट/धमकी) का मुक़दमा दर्ज किया है।

आखिरकार दिल्ली के इस एसीपी के खिलाफ पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया, जानिए इस अफसर के कारनामे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!