MP Political News: भाजपा विधायक से घुटने तुड़वाने आए पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई नेता

Share

MP Political News: रामेश्वर शर्मा ने पिछले दिनों दिया था विवादित बयान, कांग्रेस नेताओं को मुद्दा बनाया, इसमें कांग्रेसी नेताओं के भी बिगड़े बोल

MP Political News
सागर में आयोजित सभा के दौरान विवादित बयान देने वाला यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को माफी मांगनी पड़ी थी। — फाइल फोटो

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पिछले दिनों एक सभा (MP Political News) में बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के घुटने और पैर तोड़ने की बात बोली थी। यह बयान अब उनके लिए सिरदर्द बन गया है। इसके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने अपने घुटने तोड़ने वालों को देख लेने की धमकी दी थी। इस होड़ में कांग्रेस के भी नेताओं ने मर्यादा की सीमा लांघ दी।

टिकट काटने वाले विधायक

जानकारी के अनुसार रामेश्वर शर्मा के बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने इसकी निंदा की है। जबकि पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने भी अपना पत्र जारी कर दिया। उन्होंने जो बात बोली वह हूबहू लिखना आपत्तिजनक की श्रेणी में आएगा। उन्होंने कहा कि …पिया है तो घुटने तोड़कर दिखाओ। डागा ने यह भी कहा कि वे कलखेड़ा में रविवार को पहुंचेगे। उल्लेखनीय है कि कलखेड़ा में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह बयान दिया था। जिसमें कहा गया था कि वे कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता के आने पर उनके घुटने तोड़ दे। ऐसा वे जनता से कहने के लिए अपील कर रहे थे। जितेंद्र डागा भाजपा के पूर्व विधायक रहे हैं। उनके ही स्थान पर रामेश्वर शर्मा को टिकट दिया गया था।

कई बार कराई किरकिरी

MP Political News
भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय का फोटो

उल्लेखनीय है कि रामेश्वर शर्मा कई बार भाजपा के लिए बयान देकर मुश्किलें खड़ी करती रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सागर के कार्यक्रम में राजपूत समाज को एक बयान देकर नाराज कर दिया था। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। इससे पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने चादर और फादर वालों से बचने का बयान दिया है। जिसके बाद ईसाई संगठन विरोध में उतर आया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा विधायक का आडियो भी वायरल हुआ था। उस वक्त भी उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: भाई की पत्नी पर जेठ की बुरी नीयत डोली

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!