Bhopal Molestation: मौसरे भाई ने महिला से की अश्लील हरकत

Share

विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Bhopal Molestation
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh News) की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के मौसिरे भाई ने घर में घुसकर अश्लील (Bhopal Eve Teasing) हरकत की। घटना (Bhopal Molestation) के वक्त उसका पति मौजूद नहीं था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का दिया। वहीं एक अन्य घटना में डॉक्टर महिला के घर किराए से रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ही मामलों में कोलार पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोलार पुलिस ने www.thecrimeinfo.com को बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 35 साल महिला के साथ उसके मौसरे भाई ने अश्लील हरकत (Bhopal Eve Teasing) कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया की वह उसके पूरे परिवार पति, दोनों बेटों और सास के साथ बोरदा गांव में रहती है। संक्राति के दिन के दौरान घर में उसकी छोटी ननद, ननदोई दोनों बच्चों के साथ आई थी। उसी शाम पति कजली खेड़ा खेत में पानी लगाने खेत पर गया था। सभी रात का खाना खाकर सोने चले गए थे। वह भी उसके दोनों बेटों और ननद की 10 साल की बेटी के साथ करीब 10 बजे किचन में सोने चली गई थी। उसने किचन के दरवाजे की कुंदी अंदर से बंद नहीं की थी। वहां की लाईट भी बंद नहीं थी। अचानक उसे लगा की कोई उसके गाल पर हाथ फेर रहा है। उसकी नींद खुलने पर देखा तो वह उसकी मौसी का बेटा था। उसे देख वह पलंग पर उठ कर बैठ गई थी। उसने महिला के दोनों हाथ गलत नीयत (Bhopal Molestation) से पकड़ लिए थे। चिल्लाने पर घर में सभी की नींद खुल गई थी। तभी आरोपी ने भागने की कोशिश की थी। महिला ने आरोपी को पकड़ने चाहा तो उसने उसे धक्का मारा था। जिससे उसे सीधे गाल और हाथ में चोट आई है। आवाज से उसकी सास और ननद भी जाग गए थे। उन्होंने भी उसे पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन वह उनके हाथ से भी भाग निकला था। समय देखने पर पता चला की घटना रात 1:30 बजे की है। इस घटना के बाद पति को खेत से बुलाने भेजा था। पति के आने के बाद रात ज्यादा होने के कारण दूसरे दिन सुबह कोलार थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला डॉक्टर से अश्लील हरकत
कोलार पुलिस ने बताया कि महिला के साथ आरोपी किराएदार ने अश्लील  (Bhopal Molestation) हरकत कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह जेके अस्पताल (JK Hopstipal) में डॉक्टर हैं। वह डॉक्टर पराग शर्मा के मकान में वह रहती है। उसी मकान में किराए से आरोपी वीरेद्र रजक (Virendra Rajak) भी रहता है। बुधवार दिन में 2 बजे करीब वह अस्पताल से घर वापस आई थी। उसी दौरान वीरेद्र आया और उसका हाथ बुरी नीयत से पकड़ते हुए अश्लील हरकते करने लगा था। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को घर में बंद करने की भी कोशिश की थी। चिल्लाने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद महिला ने वीरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   MP Political News : इन चार चेहरों की वजह से अटका मंत्रिमंडल विस्तार
Don`t copy text!