Bhopal News: हलाली डैम में हुआ विवाद

Share

Bhopal News: चाकू से किया हमला, दो हमलावर गिरफ्तार

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) सुखी सेवनिया इलाके से मिल रही है। यहां हलाली डैम में दो युवकों के गुटों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद दूसरे गुट ने रोककर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीपुल्स अस्पताल से मिली खबर

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 8 सितंबर की सुबह लगभग 8 बजे धारा 324/341/294/323/506/34 (चाकू से हमला, रास्ते में रोकना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया हैं। घटना नया बायपास विदिशा रोड़ की है। शिकायत मॉज अहमद (Mauj Ahmed) ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी राज, इंद्रजीत, बिट्टू और अन्य उसके साथी है। पीड़ित और आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा पढ़ाई भी कर रहे हैं। दोनों गुट हलाली डैम पार्टी मनाने गए थे। वहां थोड़ी नोंक—झोक भी हुई थी। जिसके बाद आरोपी डैम से पीड़ितों के आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को इस हमले की जानकारी पीपुल्स अस्पताल से मिली थी।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान तोड़ रहा मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से जख्मी
Don`t copy text!