Bhopal News: अदालत से बाहर निकलते ही महिला को धमकाया

Share

Bhopal News: चार दिन बाद दर्ज हुए केस पर पुलिस की चुप्पी

Bhopal News
एमपी नगर थाना— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) एमपी नगर थाने से मिल रही है। यहां एक महिला ने धमकाने का केस दर्ज कराया है। वह अपने एक मामले को लेकर अदालत में वकील से विधिक राय लेने आई थी। घटना चार दिन पहले हुई थी। जिस पर पुलिस की अभी तक चुप्पी बनी हुई है।

केस को लेकर भी नहीं है जानकारी

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 8 सितंबर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे धारा 294/506/195—ए/34 (गाली—गलौज, धमकाना, केस वापस लेने की धमकी और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह पिपलानी इलाके में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वह केस के सिलसिले में 4 सितंबर को कोर्ट आई थी। यहां अधिवक्ता से सलाह लेकर लौट रही थी। तभी एक से अधिक व्यक्ति उसे मिले। जिन्हें वह पहचानती भी नहीं हैं। आरोपियों ने बोला कि वह मुकदमा अपना वापस ले। ऐसा नहीं किया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने एफआईआर देरी से दर्ज करने के सवाल पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। वहीं महिला के चल रहे केस के संबंध में भी कोई खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: डीजे वाले की दुश्मनी पड़ी दूल्हे को महंगी
Don`t copy text!