मध्यप्रदेश : ओटी में नर्स को Kiss करने वाले डॉक्टर को CMHO बनाया

Share

वीडियो जारी करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शिवराज सरकार पर उठाए सवाल

Shajapur CMHO
अश्लील वीडियो में से ली गई तस्वीर

भोपाल। मध्यप्रदेश के शाजापुर (Shajapur) जिले में सीएमएचओ (CMHO) के पद पर हुई नियुक्ति पर सवाल उठने लगे है। डॉ. राजू निदारिया को शाजापुर सीएमएचओ बनाया गया है। बता दें कि 2019 में डॉ. राजू निदारिया (Dr. Raju Nidariya) के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद तत्कालीन कमलनाथ सरकार में उन्हें सिविल सर्जन के पद से हटा दिया था। एक साल बाद ही राजू निदारिया को बड़े पद पर नियुक्ति दी गई है। जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सवाल उठाए है।

अरुण यादव के ट्वीट

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी पर निशाना साधते हुए अरुण यादव ने ट्वीट किया कि कांग्रेस सरकार ने अश्लीलत वीडियो कांड 2019 में फंसे उज्जैन के सिविल सर्जन डॉ.राजु निदारिया को सस्पेंड कर दिया था, मगर “प्रभु कृपा” (मंत्री प्रभुराम चौधरी) से उन्हें अब शाजापुर CMHO बना दिया गया।

देखें वीडियो

इतना ही नहीं, अरुण यादव ने नर्स के साथ निदारिया का वो अश्लील वीडियो भी शेयर किया है। एक दूसरे ट्वीट ने यादव ने ये भी बताया कि सीनियर डॉक्टर को रिटायरमेंट के दो महीने पहले पद से हटाकर निदारिया को नियुक्ति दी गई है। यादव ने लिखा कि- ‘वो भी सीनियर CMHO डॉ फुलम्बरीकर के रिटायर होने से 2 महीने पहले ! शिवराज सिंह जी आज कल आप कौन से फॉर्म में है ? “प्रभु कहीं बेड़ा गर्त न कर दें” ?

एक साल पहले के वीडियो

ठीक 1 साल पहले 14 जनवरी 2019 को डॉ. राजू निदारिया सुर्खियों में आए थे। वें तब उज्जैन जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ थे। इसी दौरान अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के व्हाट्स एप्प ग्रुप पर चार अश्लील वीडियो शेयर कर दिए गए। जिसमें से एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में डॉ. राजू निदारिया एक नर्स को किस करते नजर आ रहे है। बताया गया कि ये वीडियो ऑपरेशन थियेटर का था। जिस नर्स को डॉ निदारिया किस कर रहे थे, वो ओटी में ही पदस्थ थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मामूली विवादों में भिड़े परिवार के सदस्य

वीडियो वायरल होने के बाद जमकर हड़कंप मचा था। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कार्रवाई की बात कही थी। कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए डॉ. राजू निदारिया को सिविल सर्जन के पद से हटा दिया था।

यह भी पढ़ेंः महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, गुप्तांग में रॉड डाली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!