Bhopal News: दस्तावेज नहीं मिलने से अब तक नहीं हो सकी पहचान, रैन बसेरा में जाकर पुलिस मांग रही मदद
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2020/11/Suspicious-Death-300x185.jpg)
भोपाल। राजधानी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके का है। जहांगीराबाद स्थित सातवीं बटालियन कार्यालय के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। उसके पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिस कारण रैन बसेरा में जाकर उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
हुलिये से लग रहा भिखारी
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी उम्र 60 से 65 साल के बीच है। लाश पड़े होने की खबर वकील उद्दीन ने दी थी। उसने 3 दिसंबर सुबह ग्यारह बजे मृत हालत में पाया था। पुलिस ने बताया कि मृतक हुलिया से भिखारी लग रहा है। वहीं मौत को लेकर कोई ठोस कारण भी सामने नहीं आए हैं। संभावना जताते हुए पुलिस ने मौसम को वजह माना है। जहांगीराबाद थाना पुलिस मर्ग 01/25 कायम कर लिया है। थाना पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र यादव (ASI Rajendra Yadav) कर रहे हैं। पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।