Bhopal Crime: आसमान से आई गोली युवती के शरीर में लगी

Share

ईद का चांद दिखने के बाद पुराने शहर में हुई आतिशबाजी के दौरान चली गोली का खोल परिवार को मिला

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) मध्य प्रदेश में कई जगह ईद का त्यौहार (MP Eid Celebration) शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया था। इस कारण शहर में लोगों ने आतिशबाजी (Bhopal Eid Fireworks) करके जश्न मनाया। इसी जश्न में किसी ने गोलियां (Bhopal Air Shot Case) भी चलाई। इसमें से एक गोली एक युवती के शरीर में जा लगी।

घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इस घटना में गोली मारने वाला फिलहाल अज्ञात व्यक्ति है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला (Bhopal Air Fire Case) दर्ज कर लिया है। सबूत के तौर पर पुलिस के पास एक चली हुई गोली का खाली खोल है। इसको बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

घटना राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राइम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि घटना 24 मई की शाम साढ़े सात बजे की है। इस घटना की शिकायत पुलिस से भोपाल प्लॉजा के पास रहने वाले महर्ष गर्ग पिता स्वर्गीय राजेन्द्र गर्ग उम्र 22 साल ने की है। महर्ष गर्ग आरियंटल कॉलेज (Oriental College) से इंजीनियरिंग का कोर्स कर रही है। महर्ष (Maharsh Garg) ने बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े सात बजे भोजन के बाद वह मां और बहन इशाली (Ishali Garg) के साथ छत पर बैठे थे। इसी दौरान ईद को लेकर कई जगह आतिशबाजी चल रही थी।

यह भी पढ़ें:   साली को अगवा करने वाले जीजा को दबोचने गई टीम पर हमला

तभी महर्ष की बहन इशाली को शरीर में कोई नुकीली चीज चुभी। उसने कपड़े हटाकर देखे तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद मोबाइल की टॉर्च से छत पर देखा गया तो वहां चली हुई एक गोली मिली। जिसके बाद परिजन हनुमानगंज थाने पहुंचे। थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 336 (लापरवाही से हथियार का इस्तेमाल) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

अपील
क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!