Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की समाधान अस्पताल में मौत 

Share

Bhopal News: बाइक पर भाभी को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था, टक्कर मारने वाला वाहन पुलिस के लिए पहेली बना

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की समाधान अस्पताल (Samadhan Hospital )  में मौत हो गई। यह अस्पताल भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हैं। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। पुलिस का दावा है कि परिजन अभी शोकाकुल है। इसलिए वाहन से संबंधित अभी जानकारी नहीं मिली है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

आरोपी का पता लगा रही पुलिस

सुखी सेवनिया थाना पुलिस को समाधान अस्पताल से डॉक्टर योगेश ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कमलेश लोधी (Kamlesh Lodhi) के रुप में हुई। दुर्घटना के वक्त उसकी भाभी साथ में थी। दोनों एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 24/174 दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। जांच एएसआई ओपी शुक्ला (ASI OP Shukla) के पास है। दुर्घटना शनिवार शाम करीब साढ़े 8 बजे हुई थी। घटनास्थल बालमपुर घाटी के पास है। अंधेरा होने के कारण वाहन का नंबर भाभी नहीं देख सकी। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटैज की मदद से आरोपी का पता लगा रही है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: अस्पताल में रूका, उसी रात बदमाशों ने बोला धावा
Don`t copy text!