Bhopal News: एक महीना पूर्व मां की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद से चल रही थी परेशान, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। आर्मी से रिटायर एक जवान की नौजवान बेटी ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में पताचला है कि वह मां के निधन के बाद से सदमे में चल रही थी।
पुलिस तक ऐसे पहुंचा था मामला
अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार घटना जूनियर एमआईजी फेज—5 में हुई। यहां शंभूलाल पाल (Shambhulal Pal) का परिवार रहता है। वे भारतीय सेना (Indian Army) से सेवानिवृत्त हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाले शंभूलाल पाल की पत्नी का दिल का दौरा आने से 01 मई को निधन हो गया था। उसके बाद से उनकी बेटी भूमिका सिंह (Bhumika Singh) पाल उम्र 26 साल काफी सदमे में रहती थी। वह चुप रहने लगी थी। अकेले कमरे में रहती थी। भूमिका सिंह पाल ने बी.टेक किया था। वह 11 जून को दोपहर दो बजे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर उसके चाचा संतोष कुमार पाल (Santosh Kumar Pal) ने पुलिस को खबर दी। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 24/25 कायम कर लिया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच हवलदार सुनील राय (HC Sunil Ray) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौत को लेकर कोई ठोस तथ्य नहीं है। सदमे में रहने वाली बातें सामने आई है। आगे जांच की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।