Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में बुर्का पहनी महिला दिखाई दी, चौबीस घंटे बाद दर्ज किया गया प्रकरण, आरोपी के संबंध में पुलिस को सुराग मिले

भोपाल। हमीदिया अस्पताल की एक महिला डॉक्टर की जेब से आई फोन चोरी कर लिया गया। यह वारदात करने वाली महिला ने बुर्का पहन रखा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में वारदात के चौबीस घंटे बाद कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस चोरी गए मोेबाइल की कीमत 70 हजार रुपए बता रही है।
महिला को तलाश रही पुलिस
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर अनुष्का द्विवेदी (Dr Anushka Diwedi) पिता केएन द्विवेदी उम्र 26 साल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित स्थित बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में रहती है। वह हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में डॉक्टर है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अनुष्का दिवेंदी 09 जून दोपहर एक बजे हमीदिया अस्पताल में ओपीडी काउंटर के पास गई हुई थी। वहां काफी भीड़ लगी हुई थी। उसी भीड़ में बुर्का पहने आई महिला ने डॉक्टर के एप्रिन में रखा आई फोन (Iphone) निकाला और भाग गई। उसे अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से काफी तलाशा गया। मामले की जांच एसआई संजीव धाकड़ (SI Sanjeev Dhakad) कर रहे हैं। कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 338/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात करने वाले महिला के बारे में महत्वपूर्ण सुराग भी मिल गया है। उसे जल्द दबोच लिया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।