Bhopal News: आग से झुलसी महिला की मौत

Share

 Bhopal News: खाना बनाते वक्त पति—पत्नी झुलसे थे, अस्पताल में मौत

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ताजा समाचार बैरसिया इलाके से मिल रहा है। यहां एक आगजनी के मामले में जख्मी महिला की मौत (Bhopal News) हो गई। घटना वाले दिन वह खाना बनाते वक्त गैस लीक होने से झुलस गई थी। इस हादसे में पति भी पत्नी को बचाने में झुलस गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम (Bhopal Suspicious Death) केे लिए भेज दिया है।

अस्पताल में जूझती रही

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल की दोपहर तीन बजे एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। यह खबर अस्पताल से दी गई थी। जिसके बाद जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक सागर सिंह (HC Sagar Singh) अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका मनीषा जाटव पति निर्भय सिंह उम्र 34 साल की मौत हो चुकी थी। मनीषा जाटव (Manisha Jatav) का मायका हिनोतिया में हैं। उसकी शादी 15 साल पहले निर्भय सिंह के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे है। घटना के वक्त गैस पर खाना बना रही थी। गैस लीक हुई और आग लग गई। महिला 75 फीसदी से अधिक झुलस गई थी। घटना के वक्त पति निर्भय सिंह भी खाना खा रहा था। उसने पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो वह भी उसमें झुलस गया था। यह हादसा 21 अप्रैल को हुआ था। तभी से महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें: यदि इस डेटिंग एप्प को आपने इंस्टाल कर रखा है तो समझ लीजिए मुसीबत से दोस्ती कर ली

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मैरिज गार्डन गए परिवार का घर चोरों ने कर दिया साफ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!