Bhopal News: पुलिस ने शव को पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। मिस्त्री का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण अभी तक कोई ठोस वजह पुलिस के सामने नहीं आई है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस को परिजनों ने यह दी है जानकारी
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार किशोर सिरसाट (Kishore Sirsat) पिता चिंदा सिरसाट उम्र 51 साल का शव फांसी के फंदे पर 13 मई की सुबह छह बजे लटका मिला है। वह कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित शबरी नगर (Shabri Nagar) में रहता था। फिलहाल रातीबड़ स्थित साक्षी कलारी (Sakshi Kalari) के पास रहता था। वह मिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने बताया कि उसका बेटा धर्म सिरसाट (Dharam Sirsat) रात दो बजे उठा था। तब उसके पिता किशोर सिरसाट उसे सोते हुए दिखे थे। वह जब सुबह उठा तो पिता फंदे पर लटके थे। फंदा काटकर उसको चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि किशोर सिरसाट शराब पीने का आदि था। इस मामले की जांच एएसआई नंद किशोर दुबे (ASI Nand Kishore Dubey) कर रहे हैं। रातीबड़ पुलिस मर्ग 18/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।