Bhopal News: महिला ने चोटी पकड़कर पछाड़ा, दांतों से काटा

Share

Bhopal News: पति पर डोरे डालने का आरोप लगाकर पुरानी महिला ने पुरानी नौकरानी को पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति—पत्नी के रिश्ते काफी गहरे होते हैं। लेकिन, उसमें शक का बीज पनप जाए तो उसे बिगड़ते देर नहीं लगती। लेकिन, इस शक ने एक महिला को लहुलूहान कर दिया। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कोहेफिजा थाने पहुंचा। आरोपी महिला ने अपनी पुरानी नौकरानी को पीट दिया। इतना ही नहीं उसको दांतों से भी चबा डाला। उसको पुरानी नौकरानी के चरित्र पर शक था। इसी कारण उसको नौकरी से भी निकाल दिया था।

बाल पकड़कर जमीन पर पटका

कोहेफिजा थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर लगभग ढ़ाई बजे 25 वर्षीय महिला से मारपीट का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी महिला ही है। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 324/294/323/506 (दांत से काटना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया वह बीडीए कॉलोनी लालघाटी की रहने वाली है। वह घरों में साफ—सफाई करती है। नवरात्री होने से पति गांव गया हुआ है। शुक्रवार दोपहर पीड़िता घर में अकेली थी। घर के पास रहने वाली आरोपी उसके घर आई। उसका आरोप था कि वह उसके पति से चोरी—छुपे बातचीत करती है। जब उसने ​इंकार किया तो दोनों के बीच बहस होने लगी। नतीजतन दोनों में बहस मारपीट में भी बदल गई। पीड़िता के बाल आरोपी ने पकड़कर उसको जमीन पर पटक दिया। इस मामले में जो आरोपी महिला है उसके घर में पीड़िता कभी काम करने जाती थी। वहां से शक के चलते ही उसने नौकरी से निकाल दिया था।

यह भी पढ़ें:   Covid—19: सेना का 3EME ईरान से लाए जा रहे भारतीय नागरिकों के लिए तैयार

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!