Bhopal News: आश्रम में भर्ती व्यक्ति की मौत 

Share

Bhopal News: तबीयत बिगड़ने पर ले जाया गया था जेपी अस्पताल, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
File Image

भोपाल। अनाथ आश्रम में भर्ती एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। वह आश्रम में कब से भर्ती था इस बात का खुलासा प्रबंधन ने अभी नहीं किया है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

अस्पताल से मिली थी खबर

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार इंद्रपुरी (Indrapuri) में अपना घर (Apna Ghar) आश्रम हैं। यहां लावारिस मिले या असहाय लोगों को भर्ती किया जाता है। यहां भर्ती एक व्यक्ति की 30 मई की सुबह दस बजे तबीयत खराब हुई थी। उसको इलाज के लिए जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। डॉक्टर ने चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। अपना घर आश्रम ने बताया है कि उसे रेल्वे स्टेशन से तीन चार दिन पहले रेस्क्यू किया गया था। उसकी हालत खराब होने के चलते आश्रम में लाया गया था। उसने अपना नाम कमल सिंह (Kamal Singh) उम्र 32 साल बताया था। इसके अलावा आश्रम वालों के पास कोई जानकारी नहीं हैं। पुलिस कमल सिंह के परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। मामले की जांच एएसआई अरविंद सिंह (ASI Arvind Singh) कर रहे है। पिपलानी पुलिस मर्ग 24/25 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चैंबर में उतरे मजदूर को बचाने इंजीनियर की भी जान गई
Don`t copy text!