Bhopal News: गोदरेज कंपनी के सेल्समेन ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: छह बहनों और माता—पिता के साथ रहता था, फांसी पर लटकी मिली लाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गोदरेज कंपनी के एक सेल्समेन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। घटना भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की वजह सामने आ रही है। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की ठोस वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

छह बहनों की थी चिंता

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर की सुबह लगभग छह बजे गादियापुरा इलाके में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। यह जानकारी पुलिस को अमित नामदेव (Amit Namdev) ने थी दी। पिपलानी पुलिस मर्ग 56/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई रामराज सिंह बघेल (ASI Ramraj Singh Baghel) ने बताया कि मृतक विवेक नामदेव पिता विनोद नामदेव उम्र 28 साल है। उसने शादी नहीं की है। वह गोदरेज कंपनी में सेल्समेन है। उसकी छह बहनें भी है। विवेक नामदेव (Vivek Namdev) यहां माता—पिता और बहनों के साथ रहता था। पुलिस को किसी ​तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी। हालांकि आर्थिक तंगी से परेशान रहने वाली बात सामने आ रही है। जिसकी जांच आगे की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Horse Trading : शिवराज सिंह भोपाल लौटे, दिग्विजय सिंह ने लिए इन बीजेपी नेताओं के नाम
Don`t copy text!