Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करने वाले कर्मचारी की मौत 

Share

Bhopal News: फांसी के फंदे से उताकर एक सप्ताह पहले मेट्रो सिटी अस्पताल में कराया गया था भर्ती, शराब पीने की बुरी लत के चलते नहीं दिए थे पैसे

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे एक सप्ताह पूर्व फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने किसी तरह के सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी नहीं दी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस का दावा है कि मृतक शराब बहुत ज्यादा पी​ता था। वह पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी का कहना था कि वह उसकी शराब पी जाएगा। इस कारण उसको रकम देने से इंकार कर दिया। आवेश में आकर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। पत्नी को लगा वह मजाक कर रहा है। लेकिन, तब तक उसके गले में फंदा लग गया।

रकम नहीं देने को लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने यह दिए बयान

अशोका गार्डन स्थित सेमरा निवासी तरूण दुबे (Tarun Dubey) पिता रामप्रकाश दुबे उम्र 38 साल की मौत हुई है। उसे 19 मार्च को प्रभात चौराहे के नजदीक मेट्रो सिटी अस्पताल (Metro City Hospital) में भर्ती कराया गया था। तरूण दुबे की मौत 27 मार्च की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुई थी। वह प्रॉपर्टी डीलर दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) के पास नौकरी करता था। इस घटनाक्रम की पुष्टि अशोका गार्डन थाने में तैनात एएसआई हरवीर (ASI Harveer) ने की है। उन्होंने बताया कि अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 14/23 दर्ज कर मामे की जांच कर रही है। प्रॉपर्टी डीलर दीपक ठाकुर के यहाँ तरूण दुबे 5—6 दिन से नहीं जा रहा था। आरोप है कि उसे पत्नी ने रकम देने से इंकार कर दिया था। इन आरोपों पर उसका कहना है कि वह पैसों की शराब पी जाता था। इसलिए पैसे नहीं दिए थे।

अब यह पता लगा रही पुलिस

अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर पर पत्नी प्रियंका दुबे (Priyanka Dubey) और बच्ची थी। उसे फंदे पर लटकते हुए देख लिया था। लेकिन, उतारते वक्त गर्दन में फ्रैक्चर हो गया था। अस्पताल से डॉक्टर बाथम ने मौत होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस (Bhopal News) का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने केे बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस प्रकरण में भविष्य में राजनीति होना संभव है। इसलिए सभी पहलूओं पर विशेष सावधानी बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है। जनहित में संदेश: यदि अकेलापन, मायूसी, आवेश या चिढ़चिढ़ापन लगे तो यह मानसिक अवसाद के लक्षण है। ऐसा प्रतीत होने पर 18005990019 पर सपंर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन मकानों में हुई चोरी, शिकायत एक से दर्ज कराई
Don`t copy text!