Bhopal News: आईटी कंपनी के सीईओ ने रेस्टोरेंट में युवती से की अभद्रता

Share

Bhopal News: दो दिन दफ्तर नहीं आई तो दो लड़कों को घर पहुंचा दिया, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शेरवुड रेस्टोरेंट (Sherwood Restaurant) में एक युवती के साथ अभद्रता की गई। ऐसा करने वाला पीड़िता की आईटी कंपनी का सीईओ था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद अगले दिन उसने व्हाट्स एप पर चैट करते हुए रेस्टोरेंट में की गई हरकत को लेकर माफी भी मांगी थी। उसने कंपनी के दफ्तर जाना बंद कर दिया था। जिस कारण आरोपी ने दो लड़कों को उसके घर भेज दिया था। इसलिए पीड़िता ने अपने माता—पिता को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी में गंदी हरकत करते दिखा सीईओ

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह बागसेवनिया (Bagsewania) में स्थित आईटी कंपनी (IT Company) में जॉब करती थी। इस कंपनी का संचालक साफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने 14 जून को पीड़िता को फोन लगाया था। उस दिन वह दफ्तर से जल्दी निकल गई थी। इसलिए लगा कि उसे डांट पड़ेगी। फोन उठाया तो आरोपी ने उसे जुनून होटल (Junoon Hotel) के सामने बुलाया। वहां से वह उसे दूसरे होटल में लेकर चला गया। यहां रेस्टोरेंट में आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकत की। इसके बाद वह अपने घर चली गई। पीड़िता ने दूसरे दिन से दफ्तर जाना बंद कर दिया। जिस कारण आरोपी को लगा कि वह उसके खिलाफ थाने में शिकायत नहीं कर दे। इसलिए व्हाट्स एप पर चैटिंग करते हुए रेस्टोरेंट में की गई हरकत को लेकर माफी भी मांगी। उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया तो आरोपी ने दूसरे दिन दफ्तर में काम करने वाले लड़कों को पहुंचा दिया। युवती ने छेड़छाड़ की घटना घर में नहीं बताई थी। माता—पिता के सामने जब दोनों लड़के पहुंचे तो उन्होंने कारण जाना। जिसके बाद उसने सारी सच्चाई बता दी। पीड़िता सबसे पहले कोलार रोड थाने पहुंची थी। वहां से उन्हें शाहपुरा थाने जाने की सलाह दी गई। पुलिस ने एफआईआर से पूर्व उस रेस्टोरेंट में जाकर सीसीटीवी खंगाले। आईटी कंपनी का सीईओ पीड़िता के साथ गंदी हरकत करते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद शाहपुरा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण 219/25 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच एसआई मोना जादौन कर रही हैं। आरोपी को 18 जून को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी पहले नौकरी करता था। उसने जॉब छोड़कर कुछ साल पहले ही अपनी आईटी फर्म डाली है।

यह भी पढ़ें:   Live In Relationship: फर्स्ट नाइट लड़की को पता चला राज तो भोपाल भाग आई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!