Bhopal News: धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप

Share

Bhopal News: गिरफ्तारी के बाद नोटिस देकर छोड़ा गया, घटना में कई तरह का है विरोधाभास

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कोलार थाने से मिल रही है। यहां एक धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले व्यक्ति को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह संगीन आरोप कॉलेज की एक छात्रा ने लगाया है। हालांकि पूरे घटनाक्रम में कई तरह के तकनीकी पेंच भी नजर आ रहे हैं। जिसको सुलझाने का दावा पुलिस कर रही है।

एक दिन बाद दर्ज हुआ केस

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की दोपहर लगभग दो बजे धारा 354—क(1)आई/323/506 (छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने) का केस दर्ज किया गया है। घटना बंजारी दशहरा मैदान में 15 सितंबर की दोपहर लगभग दो बजे हुई थी। पीड़िता 20 साल की है जिसने मां के साथ थाने पहुंचकर आवेदन दिया था। वह प्रथम वर्ष की छात्रा है। इस मामले का आरोपी 29 वर्षीय यशवंत दुबे हैं। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एक धार्मिक स्थल में काम करता है। जिस कारण वह आरोपी को पहचानती है। पीड़िता के पिता कारोबारी है जो शहर से बाहर रहते हैं। पीड़िता पूरे घटनाक्रम से घबराई भी हुई है। इसलिए अभी कोई ठोस पूछताछ उससे नहीं हो सकी है।

सच्चाई पर सस्पेंस

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

इधर, गिरफ्तार आरोपी यशवंत दुबे का कहना था कि लड़की किसी अन्य लड़के के साथ बातचीत करती है। यह बात मुझे पता चल गई तो उसका विरोध किया गया। इन सबके उलट पीड़िता का दावा था कि आरोपी ने उसका मोबाइल छुड़ा लिया था। बुरी नीयत से हाथ पकड़कर उसको पीटा और धमकाया। उस वक्त वह कॉलेज से घर लौट रही थी। जब यह पूरा घटनाक्रम हुआ उस वक्त उसके मोबाइल पर मां का भी फोन आ रहा था। जिसको आरोपी ने उठाने नहीं दिया और छीन लिया। पुलिस का मानना है कि इस घटना में अभी वास्तविक बात सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्तेदार ने किया बलात्कार

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!