Bhopal News: पत्नी ने गलती सुधारने के लिए रखा था उपवास, हो गई मौत

Share

Bhopal News: पांच दिन पहले पूजा की तैयारी कर रही महिला झुलसी थी आग से

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) ऐशबाग थाने से मिल रही है। यहां एक महिला की आग से झुलसकर हुई मौत का मामला पहुंचा है। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी की तरफ से की जाएगी।

पति के दोनों हाथ झुलसे

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 15—16 सितंबर की दरमियानी रात लगभग एक बजे एक महिला के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन सिंह (Dr Pavan Singh) ने दी थी। शव रानी चौहान पति महेन्द्र सिंह चौहान उम्र 28 साल का था। उसका मायका रायसेन (Raisen) में हैं। जबकि वह पति के साथ पुष्पा नगर में रहती थी। रानी चौहान (Rani Chauhan) की 2016 में शादी हुई थी। पति की गैस एजेंसी से नौकरी छूट गई थी। उसका ढ़ाई साल का बेटा भी है। वह 11 सितंबर को ऋषि पंचमी के पूजा की तैयारी कर रही थी। तभी वह आग से झुलस गई थी। पति ने उसको बचाने का प्रयास किया। इस हादसे में वह भी झुलस गया। उसका तभी से हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐशबाग पुलिस मर्ग 38/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जोमैटो के डिलीवरी ब्यॉय ने लगाई फांसी 
Don`t copy text!