Bhopal News: सर्पदंश से महिला की मौत 

Share

Bhopal News: लीलावती अस्पताल में इलाज कराने की बजाय झाड़-फूंक करने लेकर निकला था पति

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी इलाके की है। महिला को सांप ने काटा था। जिसके बाद पति उसको लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचा भी था। लेकिन, वहां प्राथमिक इलाज के बाद वह झांड़-फूंक कराने के लिए अस्पताल से निकल गया। हालांकि उसकी आधे रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

परिचितों की सलाह मानी

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 17 अगस्त की शाम लगभग साढ़े छह बजे गंगाराम सेहरिया ने महिला के मौत की सूचना दी थी। उसने बताया कि पत्नी रेखा बाई सेहरिया उम्र 45 साल को सांप ने काट लिया था। यह घटना 16-17 अगस्त की रात लगभग दो बजे हुई थी। परिवार यहां घातीपुरा गांव में रहता है। पति ने बताया कि आधी रात पत्नी रेखा बाई सेहरिया (Rekha Bai Saheriya) ने शोर मचाकर सांप के काटने की जानकारी दी थी। जिसके बाद वह उसको लीलावती अस्पताल (Leelawati Hospital) ले गया। यहां उसके परिचितों ने सलाह दी कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के जरिए भी जहर उतारा जा सकता है। वह उस पते पर लेकर पत्नी को निकला। इससे पहले उसने पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया। ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 30/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: 'ठाकुर साहब' ने सरेंडर किया या गिरफ्तार हुए
Don`t copy text!