MP News : हादसों का दिन, डूबने से 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Share

एक ही परिवार की तीन लड़कियां डूबी

MP News
बच्चियों की मौत पर विलाप करते परिजन

डिंडौरी, शिवपुरी। मध्यप्रदेश में गुरुवार को तीन अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। सभी की डूबने से मौत हुई। पहली घटना डिंडौरी (Dindori) की है, जहां तालाब में नहाने गई तीन लड़कियां डूब गई। दूसरी खबर शिवपुरी (Shivpuri) से है, जहां दो सगे भाई डूब गए। बचाने गई दादी की भी मौत हो गई। रतलाम जिले के जावरा से खबर है कि नदी पार कर रहे दंपति डूब गए। उनके साथ बच्चा भी था। जिसका शव बरामद कर लिया गया है। युवक को बचा लिया गया है, उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

तीन लड़कियां डूबी

MP News
विलाप करते परिजन

डिंडौरी जिले के शहपुरा (Shahpura) थाना अंतर्गत गुरुवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक ही परिवार की 14, 15  और 17 वर्षीय नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। तीनों लड़कियां ग्राम पंचायत भरौठी के पोषक ग्राम गनपुरा की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक लड़कियां नहाने के लिए तालाब पर गई थी। जहां वो गहरे पानी में चली गई और उनकी मौत हो गई। कयास लगाए जा रहे है कि एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों लड़कियां डूब गई। तीनों के शव बरामद कर लिए गए है। लड़कियां एक ही परिवार की थी। दुखद हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की थी। लेकिन वो नाकामयाब रहे।

चंबल नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, देखें हादसे का वीडियो

यह भी पढ़ें:   Fake Currency : नागमणि पाकर धनवान बनना चाहता था ये तांत्रिक, पैसा जुटाने के लिए छापे नकली नोट

दो सगे भाई डूब गए

वहीं शिवपुरी जिले में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों और उनकी दादी की मौत हो गई। दोनों भाई तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान वो डूबने लगे, बचाने गई दादी की भी डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी में तालाब में डूबने से तीन व्यक्तियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ेंः मंत्री इमरती देवी ने समझाया उपचुनाव का गणित, भाजपा को 8 सीटें चाहिए, इतनी तो कलेक्टर जितवा देंगे, देखें वीडियो

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!