Himachal Pradesh  Honey Trap: महिला ने ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो बनाया

Share

वीडियो की धमकी देकर लूट लिए थे डेढ़ लाख रुपए, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Himachal Pradesh Honey Trap
सांकेतिक चित्र

शिमला। हिमाचल प्रदेश (#Himachal Pradesh Crime) के सोलन (#Solan Crime) जिले में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह (Honey Trap Racket) का पर्दाफाश किया है। गिरोह में कैथल (#Kaithal Crime) में रहने वाले दो व्यक्ति है। यह दोनों एक महिला की मदद से लोगों को हनी ट्रैप (#Solan Honey Trap) में फंसाते थे। गिरोह अश्लील वीड़ियो पहले बनाता था। फिर उसको वायरल करने की धमकी देकर पैंसे ऐंठ लेता था। पीड़ित की शिकायत के बाद इस गिरोह को पकड़ा गया।

घटना हिमाचल प्रदेश (@Himachal Pradesh Honey Trap) के सोलन जिले में धर्मपुर क्षेत्र की है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय हैं। गिरोह में हरियाणा के कैथल के रहने वाले दो सदस्य प्रीतम सिंह (Pritam Singh) और राज कुमार (Rajkumar) है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी गिरोह की एक महिला ने इस क्षेत्र के युवक को सोशल मीडिया के माध्याम से अपने चंगुल में फंसाया था। युवक को उसके प्रेम में फंसता देख महिला ने उसे मिलने बुलाया था। दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो महिला ने उसके एक साथी के जरिए बना ली थी। जिस बात की जानकारी महिला ने युवक को दी थी। उन वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर धमकी देने की बात की गई थी। जिससे डरा युवक गिरोह को एक लाख 60 हजार रूपए की राशि भी दे चुका था। आरोपियों ने बाकी रकम बाद में देने के लिए कहा था। आरोपियों ने उससे पांच लाख की रकम मांगी थी।

यह भी पढ़ें:   Lesbian Relationship Story: बच्चे और पति को छोड़ आई लड़की के लिए पत्नी

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की इन तीन हसीनाओं ने कई राजनेताओं और अफसरों की उड़ा रखी हैं नींद, जानिए क्यों

इसके बाद वह पुलिस थाने जाने की बजाय घर आ गया। वह इतनी बड़ी रकम को लेकर तनाव में रहने लगा। उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए थे। हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित का मामला सुनने के बाद पीड़ित को बोला वह जैसे बोल रहे है करो। उसकी एक पुलिस टीम के कुछ लोग उस पर नजर रखेंगे। पीड़ित के जाते ही गिरोह के दो सदस्य उससे एक लाख लेने आने वाले थे।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की श्वेता जैन जितनी गोरी उतना काला निकला चरित्र, अब लॉकर से लेकर सारी संपत्तियों का हो रहा है खुलासा

धर्मपुर पुलिस ने बेहद ही चौकसी से गिरोह के सदस्यों को दबोचने का जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित ने उन्हें एक लाख की राशि दी पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि गिरोह ने इस तरह की वारदातों को अन्य स्थानों पर भी अंजाम दिया है। इसलिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उनके पास मौजूद दूसरे वीडियो की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस की दूसरी टीम आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

Don`t copy text!